For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पति को रास्ते से हटाने के लिए रचा खून का खेल, यूपी से आए थे कातिल

रामगढ़ स्थित गांव में 50 वर्षीय भोगा बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

08:01 AM Apr 19, 2025 IST | Aishwarya Raj

रामगढ़ स्थित गांव में 50 वर्षीय भोगा बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

पति को रास्ते से हटाने के लिए रचा  खून का खेल  यूपी से आए थे कातिल

बिहार के कैमूर जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। भोगा बिंद की हत्या में उसकी पत्नी के प्रेमी मुन्ना पांडेय को गिरफ्तार किया गया। मुन्ना ने उत्तर प्रदेश से सुपारी किलर बुलाकर भोगा को मारने की योजना बनाई थी। पुलिस ने पत्नी की संलिप्तता से इनकार किया है और सुपारी किलर की तलाश जारी है।पुलिस का दावा है कि इस केस में शामिल दोनों सुपारी किलर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। रामगढ़ स्थित गांव में 50 वर्षीय भोगा बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने भोगा की पत्नी के प्रेमी मुन्ना पांडेय को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में मुन्ना ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने भोगा को मरवाने के लिए उत्तर प्रदेश से दो सुपारी किलर बुलाए थे और उन्हें 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। एसडीपीओ प्रदीप कुमार के मुताबिक अब तक की जांच में पत्नी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस का दावा है कि इस केस में शामिल दोनों सुपारी किलर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


बेटे ने दर्ज कराई FIR, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि बीते बुधवार को मृतक के बेटे राजेश बिंद ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उसने मुन्ना पांडेय और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया था। केस दर्ज होते ही पुलिस ने छानबीन शुरू की और मुन्ना पांडेय के ठिकानों पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए।

पत्नी पर नहीं मिला कोई सबूत, सुपारी किलर की तलाश जारी

पुलिस पूछताछ में मुन्ना ने खुलासा किया कि भोगा बिंद की पत्नी से उसका अफेयर चल रहा था। जब भोगा को इसका पता चला, तो उसने सार्वजनिक रूप से मुन्ना को अपमानित करना शुरू कर दिया। इसी रंजिश के चलते उसने भोगा की हत्या करवा दी। हालांकि, पुलिस ने इस हत्याकांड में भोगा की पत्नी की संलिप्तता से इनकार किया है। एसडीपीओ प्रदीप कुमार के मुताबिक अब तक की जांच में पत्नी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस का दावा है कि इस केस में शामिल दोनों सुपारी किलर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aishwarya Raj

View all posts

Advertisement
×