Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ऑनलाइन इश्क में पागल हुआ लड़का, फेक मॉडल के चक्कर में गवांए 2.68 करोड़

फेक मॉडल के प्यार में पागल लड़के ने गवांए करोड़ों रुपये

09:54 AM Apr 13, 2025 IST | Shivangi Shandilya

फेक मॉडल के प्यार में पागल लड़के ने गवांए करोड़ों रुपये

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक लड़की ने अमेरिका में बसे एक NRI को इंस्टाग्राम पर फेक मॉडल की तस्वीर लगाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और उससे 2.68 करोड़ रुपये की ठगी की। सोशल मीडिया पर इस तरह की धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

आजकल सोशल मीडिया लोगों की लाइफ को एकदम से आसान बना दिया है। देश दुनिया के कोने में बैठे लोगों को फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट से बात करते-करते प्यार हो जा रहा है। ऐसे में एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से सामने आया है। जहां एक लड़की ने अमेरिका में बसे एक NRI को अपने प्यार के जाल में फंसाया। शादी का सपना और जीवनसाथी की तलाश में लड़के ने इंस्टाग्रम पर एक लड़की से बातचीत शुरू कर दी। फिर क्या था लड़की इंदौर की रहने वाली है, जिसने इंस्टा प्रोफइल पर किसी मॉडल का तस्वीर लगा कर लड़कों को अपने प्रेम जाल में फंसा लेती है। उसके बाद उससे करोड़ों रूपये की डिमांड करती है। और बेचारे लड़के को ठगी का शिकार बनाती है। जो खूब सुर्ख़ियों में बना हुआ है।

क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा

इंदौर की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है जिसमें मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए एक एनआरआई युवक को प्यार का जाल में फंसाकर करीब 2 करोड़ 68 लाख रुपए ठग लिए गए। इस मामले की खास बात यह है कि इसकी स्क्रिप्ट किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं लग रही है।

लड़का बना बली का बकरा

आंध्र प्रदेश के रहने वाले वेंकट कलगा नाम के एक युवक अभी अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है। पीड़ित लड़के को जीवनसाथी की तलाश थी। इसी तलाश में वेंकट ने भारत की एक प्रतिष्ठित मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाया। कुछ ही दिनों में उसे एक बहुत ही सुन्दर प्रोफ़ाइल दिखी। प्रोफ़ाइल पर लड़की बेहद खूबसूरत थी – इंस्टाग्राम मॉडल जैसी पर्सनालिटी और फेस पर मासूमियत। नाम लिखा था “बरखा जैसवानी”, इंदौर की रहने वाली।

अच्छी प्रोफाइल देख पिघल गया लड़का

इसके बाद वेंकेट ने उस प्रोफाइल से बातचीत शुरू कर दी। फिर धीरे-धीरे चैटिंग कॉल पर आ गई। इसके बाद दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। दोस्ती इतनी गहरी हो गई की दोनों शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद लड़का को लड़की पर पूरा भरोसा होने लगा। फिर क्या था भईया, लड़की ने मौके देखते ही लड़के को अपनी परेशानी बताने लगीं, आर्थिक स्थिति ठीक न रहने की बात करने लगीं इसके बाद लड़के से खूब पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। लड़का अपनी पूरी सेविंग्स धीरे-धीरे लड़की को भेज दिया।

वीडियो कॉल से खुला राज

जानकारी के मुताबिक, अप्रैल 2023 से जून 2024 तक वेंकट ने अलग-अलग खातों में कुल दो करोड़ 68 लाख रूपये ट्रासंफर कर दिए। कभी किसी चीज का बहाना तो कभी कुछ दिक्कत बताती रही और लड़का से हमेशा पैसा मांगती रही। ऐसे में धीरे-धीरे वेंकट को शक होने लगा। उसने वीडियो कॉल करने की जिद की जिसके बाद लड़की ने कॉल जैसे ही पिक किया उसके बाद सब सच्चाई सामने आ गई। लड़की न तो मॉडल निकली न कोई प्रफेशनल।

पुलिस जांच में पर्दाफाश

इसके बाद पीड़ित लड़का ने अमेरिका से भारत आकर वह सीधे इंदौर पुलिस के पास पहुंचा और क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने इस मामले की जांच शुरू की और जैसे ही मामला सामने आया, साइबर ठगी की परतें खुलनी शुरू हो गईं। पुलिस की जांच में पता चला कि फेक प्रोफाइल से लड़का को फंसाया गया और लड़का से करोड़ों रूपये की ठगी की गई।

सोने की कीमतों में भारी उछाल, जानिए 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का नया रेट

Advertisement
Advertisement
Next Article