Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कासगंज से गोगामेड़ी जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 लोगों की मौत, 45 घायल

06:43 AM Aug 25, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

बुलंदशहर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह घटना घटाल गांव के पास की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे गोगाजी के भक्तों से भरे ट्रैक्टर को एक कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और 45 घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और घायलों को आनन-फानन में  खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है। हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का कार्य जारी है।

पुलिस ने हादसे की दी जानकारी

बुलंदशहर के SSP दिनेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की, आज रात करीब 2:15 बजे अलीगढ़ बॉर्डर पर NH-34 पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। करीब 60-61 लोग एक ट्रैक्टर में सवार होकर कासगंज जिले से राजस्थान जा रहे थे। पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए... 8 लोगों की मौत हो गई है। 45 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 3 को छोड़कर बाकी सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। वे तीनों अभी वेंटिलेटर पर हैं... ट्रैक्टर को मौके से हटा दिया गया है। जिस ट्रक की वजह से हादसा हुआ, वह पुलिस की हिरासत में है।

Advertisement
Advertisement
Next Article