Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आल्प्स में टूटा ग्लेशियर, बर्फ के सैलाब में दबा स्विस गांव

बर्फ के सैलाब में दबा गांव, आल्प्स में टूटा ग्लेशियर

07:52 AM May 29, 2025 IST | Aishwarya Raj

बर्फ के सैलाब में दबा गांव, आल्प्स में टूटा ग्लेशियर

स्विस आल्प्स में ग्लेशियर टूटने से ब्लैटन गांव का 90% हिस्सा बर्फ और मलबे में दब गया। वैज्ञानिकों ने पहले ही चेतावनी दी थी, जिसके बाद 300 लोगों और मवेशियों को सुरक्षित निकाला गया। एक 64 वर्षीय व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश ड्रोन से की जा रही है।

स्विस आल्प्स में बुधवार को एक भयानक लैंडस्लाइड हुआ, जब एक ग्लेशियर का विशाल हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इससे लोत्सचेंटल घाटी के पास बसे ब्लैटन गांव का लगभग 90% हिस्सा बर्फ, कीचड़ और मलबे में दब गया। हादसे से पहले ही वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी थी कि ग्लेशियर का 15 लाख क्यूबिक मीटर हिस्सा टूट सकता है, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 300 लोगों और मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, लैंडस्लाइड के बाद 64 वर्षीय एक व्यक्ति लापता हो गया है। उसकी तलाश थर्मल कैमरों से लैस ड्रोन की मदद से की जा रही है। इस बीच, प्रशासन ने घाटी की मुख्य सड़क को बंद कर दिया है और स्विस पर्यावरण मंत्री अल्बर्ट रोस्टी ने स्थिति के और खराब होने की आशंका जताई है।

ड्रोन फुटेज में तबाही का मंजर, नदी में मलबा भरने से बाढ़ का खतरा

ड्रोन फुटेज में ब्लैटन गांव पूरी तरह कीचड़ और मलबे में डूबा नजर आ रहा है। लोन्जा नदी मलबे से भर गई है, जिससे पानी के बहाव में रुकावट और संभावित बाढ़ का खतरा भी बन गया है। गांव के मेयर मथियास बेलवाल्ड ने भावुक होकर कहा— “हमारा गांव खो गया है। लेकिन हम इसे फिर से बनाएंगे।”

शरीर का लगभग 96 फीसदी हिस्सा आग से झुलसने के बाद भी आज जीवित हैं ये महिला, 200 सर्जरी के बाद हो पाया ये चमत्कार

60% हिस्सा पहाड़ों से ढका

स्विट्जरलैंड को धरती पर “जन्नत” कहा जाता है। यह मध्य यूरोप का एक खूबसूरत, पहाड़ी देश है जो चार देशों—जर्मनी, इटली, फ्रांस और ऑस्ट्रिया—से घिरा है। देश का 60% हिस्सा आल्प्स पर्वतों से ढका है, जिनमें प्रसिद्ध पहाड़ मॉन्ट ब्लांक और जंगफ्राउ शामिल हैं। यहां कई ग्लेशियर, झीलें (जैसे जिनेवा और ल्यूसर्न) और नदियां (जैसे राइन और रोन) भी मौजूद हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article