Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

झारखंड के पलामू जिले में बिजली गिरने से एक लड़की की मौत

09:50 PM Feb 27, 2024 IST | Rakesh Kumar

झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक लड़की की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लड़की की पहचान संजू कुमारी (15) के रूप में हुई है जो हैदरनगर ब्लॉक के सिंघना गांव में लकड़ी इकट्ठा करने के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान वह बिजली चपेट में आ गई।

 Highlights 

चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया

उन्होंने बताया कि संजू को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article