दिल्ली से फिर दिल दहला देने वाला मामला आया सामने, पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर काट दिया हाथ
राष्ट्रीय राजधानी के आदर्श नगर इलाके में एक होटल में पति ने पत्नी का हाथ काट दिया। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दंपत्ति शुक्रवार 25 अगस्त को कानपुर से आकर होटल में ठहरा था। पति ने खाना खाते वक्त पत्नी को नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया।
04:21 PM Aug 26, 2023 IST | Desk Team
राष्ट्रीय राजधानी के आदर्श नगर इलाके में एक होटल में पति ने पत्नी का हाथ काट दिया। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दंपत्ति शुक्रवार 25 अगस्त को कानपुर से आकर होटल में ठहरा था। पति ने खाना खाते वक्त पत्नी को नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया।
Advertisement
बेहोशी की हालत में पति ने पत्नी का हाथ काटकर अलग कर दिया
पुलिस ने बताया कि नशीले पदार्थ खाकर जब बेहोश हो गई तो बेहोशी की हालत में पति ने पत्नी का हाथ काटकर अलग कर दिया। हाथ कलाई के ऊपर से काटकर अलग किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
एक के बाद एक बढ़ रही घटना
Advertisement
इससे पहले राजस्थान से ऐसी दिल दहलाने वाला मामला सामने आया था। राज्य के कोटा शहर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे पत्थर से कुचल दिया। जिसके बाद भाई और पिता के साथ घर के अंदर कमरे में ही छह फीट का खड्डा खोदकर पत्नी के शव को उसमें गाड़ दिया। हत्या के दो दिन बाद शव की जगह से बदबू आने लगी तो आरोपियों ने गड्ढे को खोद कर शव निकाला और उसे पॉलीथिन में लपेट दिया। इसके अलावा राज्य के भरतपुर से भी ऐसा ही मामला सामने आया था।
कई मामले आ चुके हैं सामने
इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, जिसके बाद खुद ही शहर कोतवाली थाना पहुंच कर सरेंडर कर दिया. बिहार के नावेद में भी एक पति ने अवैध संबंध के विरोध पर ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद फरार हो गया था। मौत की घटना के बाद महिला के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
Advertisement