W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

PM Modi के तीसरी बार शपथ ग्रहण पर मध्य प्रदेश में मनेगा ऐतिहासिक उत्सव

02:29 PM Jun 09, 2024 IST | Saumya Singh
pm modi के तीसरी बार शपथ ग्रहण पर मध्य प्रदेश में मनेगा ऐतिहासिक उत्सव
PM Modi
Advertisement

PM Modi : पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश में जश्न मनाएगी। मंडल स्तर पर रैलियां निकाली जाएंगी, आतिशबाजी होगी और मिठाइयां बांटी जाएंगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों से शनिवार की रात संवाद किया और प्रदेश भर में होने वाले आयोजनों के बारे में बात की।

Highlight : 

  • मध्य प्रदेश में मनेगा ऐतिहासिक उत्सव
  • तीसरी बार मोदी पीएम पद की लेंगे शपथ
  • शपथ ग्रहण समारोह देश में एक नया इतिहास
  • मध्य प्रदेश में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन

लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ

बता दें कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद देश में यह दूसरा मौका है जब कोई नेता लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहा है। इस मौके को भारतीय जनता पार्टी ने उत्सव के तौर पर मनाने का फैसला किया है। पीएम मोदी के तीसरी बार पद की शपथ लेने के बाद पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता भव्य कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।

राज्य की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने राज्य की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। यह पहला मौका है जब भाजपा को राज्य में इतनी बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को 27 सीटों पर जीत मिली थी और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में यह संख्या बढ़कर 28 हो गई थी। बता दें कि भाजपा प्रदेशअध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि मोदी सरकार की बीते 10 वर्षों की उपलब्धियों, गरीब कल्याण और जनकल्याणकारी योजनाओं और गारंटियों पर विश्वास करके भाजपा को वोट देने वाले जनता जर्नादन को भी मिठाई बांटकर उनका आभार करें।

आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है- शर्मा

शर्मा ने कहा कि देश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि आजादी के बाद पहली बार कोई गैर-कांग्रेसी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है और नरेन्द्र मोदी पर विश्वास प्रकट किया है। शपथ ग्रहण समारोह के साथ देश में एक नया इतिहास बनने जा रहा है तो उत्सव भी ऐतिहासिक होना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×