टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के नए प्रोमो में दर्द में चिखती दिखी रुबीना दिलैक, हास्पिटल में कराया गया एडमिट

शो में एक्ट्रेस खतरनाक स्टंट करती दिख रही है। इस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में दमदार परफॉर्मेंस के लिए रुबीना हर जगह चर्चा में हैं। हालांकि रुबीना के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में रुबीना एक दुर्घटना का शिकार हो गई है।

05:35 PM Aug 07, 2022 IST | Desk Team

शो में एक्ट्रेस खतरनाक स्टंट करती दिख रही है। इस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में दमदार परफॉर्मेंस के लिए रुबीना हर जगह चर्चा में हैं। हालांकि रुबीना के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में रुबीना एक दुर्घटना का शिकार हो गई है।

टीवी जगत की बॉस लेडी
रुबीना दिलैक की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। लोगों को एक्ट्रेस का हर अंदाज पसंद
आता है। फैंस में क्रेज और पॉप्यूलैरिटी के चलते एक्ट्रेस ने बिग बॉस जैसे शो में
जीत हासिल की थी। अब एक्ट्रेस टीवी के सबसे खतरनाक और पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी
12 में नजर आने वाली है। शो में एक्ट्रेस खतरनाक स्टंट करती दिख रही है। इस
स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में दमदार परफॉर्मेंस
के लिए रुबीना हर जगह चर्चा में हैं। हालांकि रुबीना के फैंस के लिए एक बुरी खबर आ
रही है। दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में रुबीना एक दुर्घटना का शिकार हो गई है।

स्टंट करते घायल
हुई रुबीना दिलैक

Advertisement

खतरों के खिलाड़ी 12 इस हफ्ते एक ग्रुप स्टंट होगा। जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स में से किसी दो को
ग्रुप लीडर बनाया जाएगा। हालांकि
,
ग्रुप लीडर एक टास्क के
बाद जस्टिफाई किए जाएंगे। ग्रुप लीड बनने की रेस में शामिल सभी कंटेस्टेंट्स को
खतरनाक स्टंट से गुजरना होगा। रुबीना दिलैक को भी एक टास्क दिया गया
, लेकिन वह टास्क परफार्म करते समय घायल हो है। उन्हें सबसे ऊंचाई पर जाकर वाटर
टास्क करना था। रुबीना जैसे ही पानी में कूदीं
, वह एक दुर्घटना का शिकार
हो गईं। रुबीना दिलैक के हाथ पैर में चोटें आई हैं
, साथ ही उन्हें सांस फूलने
की भी दिक्कत हुई।

आपको बता दें कि
एक्ट्रेस को काफी चोटें आयी हैं। फिलहाल उनको हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टर ने उन्हें एक दिन के लिए बेडरेस्ट करने की हिदायत दी है। वहीं, शो
से एक नया प्रोमो शेयर किया गया है। इस नए प्रोमो में रुबीना को चीखते-चिल्लाते हुए
देखा जा सकता है। प्रोमो को देखकर रुबीना के फैंस काफी परेशान हो गए है। फैंस अपनी
बॉस लेडी को जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ दे रहे हैं।

टीम लीडर घोषित
किये गए

वहीं, रुबीना के
घायल होने का बाद तुषार कालिया और मोहित मलिक इस कठिन टास्क को पूरा कर टीम लीडर की
ट्राफी को अपने नाम कर लिया है।

Advertisement
Next Article