Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

11 लाख खर्च कर शख्स ने कराई Surgery, फिर हुआ कुछ ऐसा की रातों की उड़ गई नींद

09:17 PM Nov 23, 2023 IST | Ritika Jangid

Plastic Surgery: सर्जरी आज के समय में उन लोगों के लिए वरदान है जो अपने शरीर या चेहरे को बदलवाना चाहते हैं। लेकिन सर्जरी के जितने बैनेफिट्स होते है उतने उसके साइड इफैक्ट्स भी होते हैं। अब ऐसा ही हुआ एक शख्स से साथ जो अपने चेहरे को बदलना चाहते थे लेकिन उनके साथ बाद में जो हुआ वो बहुत भयानक था।

Advertisement

 

11 लाख खर्च कर कराई सर्जरी

दरअसल, इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर के रहने वाले 81 वर्षीय पीट ब्रॉडहर्स्ट (Pete Broadhurst) एक रिटायर्ड पेंटर और डेकोरेटर हैं। वह अपने फूले हुए ‘हम्सटर गालों’ से परेशान से और उन्होंने सर्जरी के सहारे नॉर्मल करवाने चाहते थे। जिसके चलते उन्होंने साल 2019 में सर्जरी कराई थी। दरअसल, पीट 2018 में बर्मिंघम ने एक अस्पताल से संपर्क किया, उन्होंने पीट को गर्दन की लिफ्ट, आंखों के नीचे ब्लेफेरोप्लास्टी और राइनोप्लास्टी कराने के लिए कहा और बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में करीब 11 लाख रुपये खर्च होंगे।

सर्जरी के बाद से शुरु हुई परेशानी

उन्होंने बताया कि इस सर्जरी से उनके गालों को छोटा करने में मदद मिलेगी। इसके बाद पीट ने काफी सोच-विचार कर 24 जनवरी 2019 में अपने गालों की सर्जरी करा ली। इसमें करीब 9 घंटे लगे। सर्जरी के अगले दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन सर्जरी उनकी जिंदगी में रौनक नहीं बल्कि अंधकार लेकर आई। क्योंकि इसके बाद उनकी आंखों के साथ समस्याएं पैदा होने लगीं। उनकी आंखों में बहुत जलन और पानी भी आने लगा था। डॉक्टरों ने बताया कि सबकुछ ठीक है, ये दुष्प्रभाव कुछ समय बाद अपने आप दूर हो जाएंगे, पर ऐसा हुआ नहीं।

पूरी तरह बंद नहीं होती थीं आंखें

Plastic Surgery: रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीट अपने रेगुलर प्रोस्टेट जांच के लिए 23 मार्च, 2019 को बर्मिंघम के गुड होप अस्पताल गए, तो वहां डॉक्टर ने उनकी नुकसान पहुंची हुई आंखों को देखा और उन्हें बर्मिंघम और मिडलैंड आई सेंटर रेफर कर दिया। वहां उन्हें बताया गया कि जब वह पलक झपकाते थे या सोते थे तो उनकी आंखें पूरी तरह से बंद नहीं होती थीं, जिससे उन्हें जलन होती थी। बाद में उन्होंने इसकी भी एक सर्जरी कराई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

गालों के कारण कई महिलाओं ने छोड़ा

दरअसल, के मुताबिक, पीट के गालों की समस्याएं साल 1959 में शुरू हुईं थीं, जब दांत में परेशानी की वजह से उनके गाल बड़े हो गए। उन्होंने बताया, ‘मेरे हम्सटर गाल फूले हुए थे। कई साल पहले मैं एक महिला के साथ रिश्ते में था और वह मुझे छोड़ रही थी। मैंने उससे पूछा कि जब हमारे पास सब कुछ है तो फिर तुम क्यों जा रही हो? देखो हम कितने भाग्यशाली हैं।

इसपर उसने कहा, ‘जाओ खुद को पहले आईने में देखो, इसलिए मैं जा रही हूं’। इसके बाद पीट दो और रिश्तों में आए और वहां भी इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा। इसलिए उन्होंने अपने गालों को सही कराने के लिए सर्जरी कराने का फैसला किया।

हालांकि, कई सालों तक भटकने के बाद जुलाई 2023 में पीट अपनी आंखों को सही कराने के लिए थाईलैंड के ओरिजिन क्लिनिक में गए। वहां डॉक्टरों ने सर्जरी की। अब पीट पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और आराम से अपनी आंखें बंद करके चैन की नींद भी सोते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article