For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उफनती नदी के ऊपर पुल पार करता दिखा शख्स, दिल दहला देने वाला भयानक मंजर

उफनती नदी पर पुल पार करता शख्स, वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश

02:54 AM Jun 04, 2025 IST | Khushi Srivastava

उफनती नदी पर पुल पार करता शख्स, वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश

उफनती नदी के ऊपर पुल पार करता दिखा शख्स  दिल दहला देने वाला भयानक मंजर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में एक शख्स उफनती नदी के ऊपर टूटे हुए सस्पेंशन पुल को पार करता नजर आ रहा है। यह नजारा बेहद खतरनाक है, जहां पुल बांस और रस्सियों से बना है। भारी बारिश से कमजोर पुल पार करते देखना किसी के भी प्राण सूखाने वाला अनुभव हो सकता है।

सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए इसका कोई भरोसा नहीं है। कई बार तो यहां पर कुछ ऐसी वीडियोज देखने को मिल जाती हैं, जिसे देख आम आदमी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इंटरनेट पर इस समय एक बेहद खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स रस्सी पर लटके एक टूटे हुए पुल को पार करता दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, ये वायरल वीडियो अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि नदी में बाढ़ का उफान है, पानी की लहरें इतनी तेज हैं की कोई भी एक पल में बह जाए। इसी उफनते पानी में एक शख्स आधे डूबे हुए सस्पेंशन पुल को पार करते हुए नजर आ रहा है। नजारा इतना भयानक कि इसे देखकर किसी के भी प्राण सूख जाएं। आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश और असम में इस समय भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही मची हुई है।

वायरल वीडियो में दिख रहा सस्पेंशन पुल बांस और रस्सियों से बना प्रतीत होता है। वीडियो में पुल पार कर रहे शख्स को देख लग रहा हैं जैसे इस इलाके में कनेक्टिविटी का एकलौता साधन ये पुल ही है। हालांकि इस तरह के पुल बेहद कमजोर होते हैं और अक्सर मानसून सीजन में भारी बारिश के कारण ये टूट भी जाते हैं। इस वजह से कई बार लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसे में इस वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा छेड़ दी है।

Viral News: “कार्बन डाइऑक्साइड क्या होता है” टीचर के इस सवाल का जवाब देख नहीं थमेगी हंसी

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

Source: @Sheetal2242 (x)

वायरल वीडियो को @Sheetal2242 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते समय कैप्शन इस वीडियो की जानकारी दी गई है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बेहस का मुद्दा बन गई है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बहुत दयनीय स्थिति है।” दूसरे ने लिखा, “भाई सबर का क्यों जान जोखिम में डाल रहा है।” कमेंट बॉक्स में एक तरह जहां कुछ लोग इसपर नाराजगी जता रहे हैं, वहीं कुछ इस शख्स के साहस की सरहाना कर रहे हैं। हालांकि यह पूरी खबर सोशल मीडिया पर आधारित है, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

Advertisement
×