Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi Fire: दिल्ली के मुंडका में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर मौजूद

11:58 PM May 25, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Delhi Fire: दिल्ली के मुंडका इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरातफरी का माहौल। आग इतनी भयानक थी की कई किलोमीटर तक धुएं का गुबार देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, भीषण आग के कारण आस-पास की कई फैक्ट्रियां भी आग के चपेट में आई। आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर बचावकर्मी की कुल 26 फायर टेंडर मौजूद हैं।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/05/ssstwitter.com_1716647591007.mp4
Advertisement

दिल्ली के डिविजनल अग्रिशमन अधिकारी वेदपाल छिकारा ने बताया, दिल्ली फायर सर्विस को घटना की सूचना शाम 4:30 बजे मिली थी। अभी आग काबू में है, कूलिंग का काम जारी है। और घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। हमारी 26 गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद है।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/05/ssstwitter.com_1716661169407.mp4

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article