टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

CM नीतीश के मंत्री बोले- अति पिछड़ी जाति के थे भगवान शिव और हनुमान

बिहार मंत्रिमंडल में शामिल एक मंत्री ने भगवान शिव को बिंद जाति का बताया है। उन्होंने इसके लिए शिव पुराण का हवाला भी दिया।

02:37 PM Aug 28, 2019 IST | Shera Rajput

बिहार मंत्रिमंडल में शामिल एक मंत्री ने भगवान शिव को बिंद जाति का बताया है। उन्होंने इसके लिए शिव पुराण का हवाला भी दिया।

भभुआ (बिहार) : बिहार मंत्रिमंडल में शामिल एक मंत्री ने भगवान शिव को बिंद जाति का बताया है। उन्होंने इसके लिए शिव पुराण का हवाला भी दिया। 
Advertisement
बिहार के खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद ने यहां बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भगवान शिव बिंद जाति के थे। मंत्री ने शिव पुराण का हवाला देते हुए कहा, ‘शिव पुराण के भाग-2 अध्याय-36 के पैरा चार में लिखा हुआ है कि भगवान शिव बिंद जाति के हैं।’ 
मंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि ‘प्राचीन भारत का इतिहास’ पुस्तक, जो विद्याधर महाजन द्वारा लिखी गई है, उसमें भी भगवान शिव को बिंद जाति का बताया गया है। उन्होंने दावा किया कि यह पुस्तक एमए के विद्यार्थियों को पढ़ाई जाती है। 
उन्होंने आगे कहा, ‘जब भगवान कृष्ण यादव हो सकते हैं और भगवान राम क्षत्रिय हो सकते हैं, तो फिर भगवान शिव बिंद जाति के क्यों नहीं हो सकते।’ 
मंत्री ने कहा कि वे वही बातें दोहरा रहे हैं, जो कहीं लिखी हुई हैं। 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कई नेता बजरंग बली (हनुमान) की जाति के संबंध में अलग-अलग बयान दे चुके हैं। बिहार के मंत्री द्वारा दिए गए इस बयान के बाद यह तय माना जा रहा है कि इसे लेकर भी अब बयानबाजी तेज होगी।  
Advertisement
Next Article