W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

“मां तो मां ही होती है…” गोद में बच्चा लिए ड्यूटी करती दिखी महिला कांस्टेबल, वीडियो वायरल

वीडियो में दिखा महिला कांस्टेबल का दोहरा फर्ज, सोशल मीडिया पर तारीफ

12:23 PM Feb 19, 2025 IST | Khushi Srivastava

वीडियो में दिखा महिला कांस्टेबल का दोहरा फर्ज, सोशल मीडिया पर तारीफ

“मां तो मां ही होती है…” गोद में बच्चा लिए ड्यूटी करती दिखी महिला कांस्टेबल  वीडियो वायरल
Advertisement

खाकी वर्दी वाला हर इंसान इस देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैनात रहता है। देश की रखवाली के लिए यह अपनी जान तक जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं। चाहे आंधी चले, बरसात हो और तूफान यह देश के प्रति के सदैव तत्पर रहते हैं। कुछ ऐसा ही जज्बा देखने को मिला है हाल की वायरल वीडियो में, जिसे देख लोगों की आंखे नम हो उठी। वीडियो में खाकी वर्दी वाली महिला कांस्टेबल एक साथ दो-दो फर्ज निभाते नजर आई। महिला कांस्टेबल अपने कर्तव्य के लिए इतनी निष्ठावान है कि गोद में बच्चा लिए वो ड्यूटी करते दिखी।

रेलवे स्टेशन पर मची थी भगदड़

वीडियो रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ वाले दिन का है। शनिवार 15 फरवरी (New Delhi Railway Station Stampede) को जब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मची तो रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर सख्ती बढ़ा दी गई थी। इस बीच दोबारा किसी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए स्टेशन पर RPF की तैनाती बढ़ाई गई।

वीडियो में क्या दिखा?

Source: @trolls_official (instagram)

वायरल वीडियो को @trolls_official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है वीडियो में RPF की एक महिला कांस्टेबल का दो रुप देखने को मिला। एक तो मां का और दूसरा देश के लिए कर्तव्यवान स्त्री का। वीडियो में महिला कांस्टेबल गोद में बच्चा लिए स्टेशन पर ड्यूटी करते नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर लोग महिला के जज्बे की सराहना कर रहे हैं।

Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×