Aneri Vajani के घर पर टूटा दुखों का पहाड़, दादी के निधन से टूटी एक्ट्रेस
दादी के निधन से अनेरी वजानी के घर में परसा मातम
अनेरी वजानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह दुखद खबर शेयर की। उन्होंने बताया कि उनकी दादी निर्मला वजानी का 12 जून 2025 को निधन हो गया। दादी के साथ अनेरी का बेहद गहरा रिश्ता था और उनके जाने से एक्ट्रेस को गहरा झटका लगा है.
टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस अनेरी वजानी इन दिनों जीवन के बेहद कठिन दौर से गुजर रही हैं। कुछ समय पहले ही अनेरी ने अपने बेहद करीबी दोस्त और एक्टर विभु राघवे को कैंसर के कारण हमेशा के लिए खो दिया था। इस गहरे सदमे से अनेरी अभी उभर भी नहीं पाईं थी कि उनकी जिंदगी में एक और दुखद घटना घट गई। अब अनेरी वजानी ने अपने परिवार के एक अहम सदस्य को भी खो दिया है, जिससे उनके जीवन में गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
अनेरी वजानी की दादी का निधन
अनेरी वजानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह दुखद खबर शेयर की। उन्होंने बताया कि उनकी दादी निर्मला वजानी का 12 जून 2025 को निधन हो गया। दादी के साथ अनेरी का बेहद गहरा रिश्ता था और उनके जाने से एक्ट्रेस को गहरा झटका लगा है. अनेरी ने अपने पोस्ट में दादी के प्रति भावुक शब्दों में श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अंतिम संस्कार की जानकारी भी साझा की।
“स्वर्ग में स्थान मिले”
अनेरी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, निर्मला वजानी का अंतिम संस्कार 13 जून की सुबह 8:30 बजे मुंबई के कांदिवली वेस्ट स्थित दहानुकरवाड़ी हिंदू श्मशान में किया गया। अनेरी और उनके परिवार ने उन सभी परिचितों और दोस्तों से अपील की थी कि जो उनकी दादी को जानते थे और उनसे स्नेह रखते थे, वे अंतिम विदाई में शामिल हों और उन्हें अंतिम प्रणाम करें। अनेरी ने अपने पोस्ट के अंत में यह भी लिखा कि वे प्रार्थना करती हैं कि उनकी दादी की आत्मा को शांति और स्वर्ग में स्थान मिले।
Disha Patani के जन्मदिन पर Mouni Roy ने किया स्पेशल पोस्ट, कहा “सबसे अच्छी दोस्त…”
टूट चुकी हैं अनेरी वजानी
अनेरी वजानी इस समय भावनात्मक रूप से बेहद कमजोर हैं। पहले अपने खास दोस्त विभु राघवे को कैंसर की वजह से खोना और अब दादी के निधन का दुख सहन करना उनके लिए आसान नहीं है। विभु राघवे के अंतिम संस्कार के समय भी अनेरी की रोते हुए कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिन्हें देखकर फैंस की आंखें भी नम हो गई थीं। अब जब उनके घर से भी कोई अपना चला गया है, तो फैंस को उनकी चिंता सताने लगी है।
कठिन समय से उभरने की कोशिश
सोशल मीडिया पर जहां अनेरी के फैंस और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स अनेरी वजानी की दादी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, वहीं वे एक्ट्रेस के लिए हिम्मत और दुआएं भी भेज रहे हैं। अनेरी के चाहने वालों का मानना है कि वह इस कठिन समय से भी मजबूती से बाहर निकलेंगी। फिलहाल अनेरी वजानी अपने परिवार के साथ इस दुःख को साझा कर रही हैं और अपने करीबी लोगों के समर्थन से इस कठिन घड़ी से उबरने की कोशिश कर रही हैं। फैंस भी उम्मीद कर रहे हैं कि अनेरी जल्द इस सदमे से बाहर आएंगी और फिर से अपनी मुस्कान के साथ स्क्रीन पर लौटेंगी।