Kapoor Family पर टूटा दुखों का पहाड़, Janhvi Kapoor की दादी का हुआ निधन
कपूर परिवार में शोक की लहर, दादी निर्मल कपूर का निधन
शिखर पहाड़िया के साथ पहुंची जाह्नवी
इन सभी के चेहरों पर गहरा दुख साफ देखा जा सकता था। खास बात यह रही कि जाह्नवी कपूर के साथ उनके करीबी दोस्त शिखर पहाड़िया भी इस मुश्किल समय में उनके साथ नजर आए। वायरल वीडियो में शिखर के हाथ में प्लास्टर बंधा हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें हाल ही में किसी चोट का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद वे जाह्नवी के साथ खड़े दिखे।
जाह्नवी कपूर सफेद सलवार-सूट में दादी को अंतिम विदाई देने पहुंचीं। शिखर और जाह्नवी के बीच की बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिससे साफ है कि शिखर इस दुख की घड़ी में उनका हौसला बढ़ा रहे थे।
Indian Songs Ban In Pakistan | Kishor Kumar | Lata Mangeshkar | Mohammed Rafi
परिवार के लिए दुख की घड़ी
कपूर परिवार इस वक्त निजी तौर पर दुख की इस घड़ी से गुजर रहा है। अब तक परिवार की ओर से किसी भी सदस्य ने आधिकारिक तौर पर निर्मल कपूर के निधन पर कोई बयान या पोस्ट साझा नहीं किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियां कपूर परिवार के लिए संवेदना प्रकट कर रही हैं।