Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Kapoor Family पर टूटा दुखों का पहाड़, Janhvi Kapoor की दादी का हुआ निधन

कपूर परिवार में शोक की लहर, दादी निर्मल कपूर का निधन

03:51 AM May 03, 2025 IST | Yashika Jandwani

कपूर परिवार में शोक की लहर, दादी निर्मल कपूर का निधन

कपूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जब अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन हो गया। 90 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार के सदस्य अनिल कपूर के घर पर इकट्ठा हो गए हैं। जाह्नवी कपूर और उनके करीबी दोस्त शिखर पहाड़िया भी इस दुख की घड़ी में साथ नजर आए।

बॉलीवुड की मशहूर कपूर फैमिली पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ाहै। बता दें, अभिनेता अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को निधन हो गया। 90 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में सभी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और कपूर परिवार के सभी सदस्य अनिल कपूर के घर पर इकट्ठा हो गए हैं।

कौन-कौन पहुंचा

परिवार केबड़े सदस्य के जाने का दुख पूरे कपूर खानदान पर साफ झलक रहा है। जैसे ही निर्मल कपूर के निधन की खबर फैली, बोनी कपूर और संजय कपूर के परिवार के सदस्य अनिल कपूर के घर पहुंचने लगे। इस दौरान मीडिया के कैमरों ने जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर और जहान कपूर को घर के बाहर स्पॉट किया।

शिखर पहाड़िया के साथ पहुंची जाह्नवी

इन सभी के चेहरों पर गहरा दुख साफ देखा जा सकता था। खास बात यह रही कि जाह्नवी कपूर के साथ उनके करीबी दोस्त शिखर पहाड़िया भी इस मुश्किल समय में उनके साथ नजर आए। वायरल वीडियो में शिखर के हाथ में प्लास्टर बंधा हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें हाल ही में किसी चोट का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद वे जाह्नवी के साथ खड़े दिखे।

जाह्नवी कपूर सफेद सलवार-सूट में दादी को अंतिम विदाई देने पहुंचीं। शिखर और जाह्नवी के बीच की बातचीत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिससे साफ है कि शिखर इस दुख की घड़ी में उनका हौसला बढ़ा रहे थे।

Indian Songs Ban In Pakistan | Kishor Kumar | Lata Mangeshkar | Mohammed Rafi

परिवार के लिए दुख की घड़ी

कपूर परिवार इस वक्त निजी तौर पर दुख की इस घड़ी से गुजर रहा है। अब तक परिवार की ओर से किसी भी सदस्य ने आधिकारिक तौर पर निर्मल कपूर के निधन पर कोई बयान या पोस्ट साझा नहीं किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियां कपूर परिवार के लिए संवेदना प्रकट कर रही हैं।

निर्मल कपूर के निधन से बॉलीवुड ने एक और अहम शख्सियत को खो दिया है, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर अपने परिवार को मजबूत बनाए रखा। उनके जाने से कपूर परिवार ही नहीं, पूरी फिल्म इंडस्ट्री में एक खालीपन महसूस किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Next Article