देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Mysterious Monolith Viral News : ब्रिटेन के वेल्स में एक पहाड़ी पर कुछ अजीब देखने को मिला। यह कुछ ऐसा है जिसे देख लोग सोचने पर मजबूर हो गए है। दरअसल यह एक स्टील की बनी हुई त्रिकोणीय संरचना है जिसे मोनोलिथ कहा जाता है। बीते कुछ सालों में इसी प्रकार की संरचनाएँ अन्य स्थानों पर भी पाई गई हैं। लेकिन अब वेल्स में इसके सामने आने से लोग वाकई में बहुत हैरान है। बहुत सी कॉन्सपिरेसी थ्योरीज (Mysterious Monolith Viral News) में इसे एलियन का काम माना जा रहा है और कहा जा रहा है इसे एलियंस ने बनाया होगा।
Strange monolith on Compton Beach today. Any ideas @iwcponline @iwightradio @VisitIOW ?! #IsleofWight pic.twitter.com/mvJ5Prt7GN
— Lee Peckham (@WightLawyer) December 6, 2020
Courtsey : वायरल पोस्ट को एक्स पर @WightLawyer नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
वेल्स ऑनलाइन के मुताबिक, ये ऊंची धातु संरचनाएं जिन्हें मोनोलिथ (Mysterious Monolith Viral News) कहा जाता है, ये कुछ दिनों तक दिखने के बाद अचानक गायब हो जाती हैं। इससे वे और भी अधिक भ्रमित हो जाते हैं और ये रहस्य समझ नहीं पाते है। इंटरनेट पर लोग अब इस बात पर बहस कर रहे हैं कि ये आखिरकार कहां से आए हैं?
कुछ सोचते हैं कि इन मोनोलिथ (Mysterious Monolith Viral News) को एलियंस ने बनाया है, जबकि अन्य सोचते हैं कि ये सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाए गए थे और कलात्मक स्टंट भी हो सकते है।
वेल्स के रहने वाले रिचर्ड हेन्स (Mysterious Monolith Viral News) पहले व्यक्ति थे जिन्होनें इसे देखा था। दरअसल वह बिल्कुल नहीं जानता था कि यह क्या है? लेकिन उसने सोचा कि यह विज्ञान से जुड़ा कुछ हो सकता है।
हे ब्लफ की ओर जाते समय रिचर्ड को दूर एक 10 फुट लंबा चमकदार त्रिकोण (Mysterious Monolith Viral News) दिखाई दिया। उसने सोचा कि यह विज्ञान से संबंधित कुछ हो सकता है, लेकिन जब वह उसके करीब आया, तो उसे एहसास हुआ कि यह बेहद ही अजीब और बहुत लंबा था। उन्होंने कहा कि यह पहली बार था जब उन्होंने ऐसा कुछ देखा था, जिसे मोनोलिथ (Mysterious Monolith Viral News) कहा जाता है।
2020 में, यूके और अमेरिका जैसे अलग-अलग देशों में मोनोलिथ (Mysterious Monolith Viral News) नाम की अजीब धातु संरचनाओं को देखे जाने की कई रिपोर्ट्स सामने आईं। यह सब उटाह, अमेरिका में शुरू हुआ और फिर रोमानिया, फ्रांस, पोलैंड, यूके और कोलंबिया जैसी जगहों पर अधिक मोनोलिथ देखे गए।