Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की दर्शन के लिए अमरनाथ श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

NULL

06:50 PM Aug 03, 2017 IST | Desk Team

NULL

दक्षिणी कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा सुचारू रूप से जारी है और अब तक 2.57 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए है।

यात्रा से जुड़े अधिकारी ने बताया कि कल शाम बारिश के बाद यात्रा कई जगहों पर रोकनी पड़ी लेकिन आज मौसम खुशनुमा होने से श्रद्धालुओं का जत्था आसानी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच 31 महिलाओं,37 साधुओं एवं 11 साध्वी समेत 205 श्रद्धालुओं का नया जत्था जम्मू आधार शिविर के भगवती नगर से घाटी स्थित आधार शिविर के लिए आज सुबह रवाना हो गया।

उन्होंने बताया कि आज सुबह बालताल शिविर से यात्रियों का नया जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो चुका है। श्रद्धालुओं के आज दोपहर दो बजे तक 14000 फुट की उंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन करने की संभावना हैं।

उल्लेखनीय है कि गत 29 जून से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के 35 वें दिन कल 450 श्रद्धालुओं ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए। अब तक 2.57 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article