टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Rashmika Mandanna से एक शक्स ने इस जगह मांग लिया ऑटोग्राफ, शर्माते हुए एक्ट्रेस ने पूरी की फैन की डिमांड

रश्मिका मंदाना की जबरजस्त फैन फॉलोइंग है। उनके एक से बढ़कर एक्सप्रेशन लाखों करोंड़ो लोगों के दिलों को दीवाना बनाते रहते है। हाल ही में रश्मिका के एक फैन ने उनसे एक ऐसी डिमांड कर दी जिसे जानकर एक्ट्रेस खुद काफी हैरान रह गई।

04:12 PM Sep 27, 2022 IST | Desk Team

रश्मिका मंदाना की जबरजस्त फैन फॉलोइंग है। उनके एक से बढ़कर एक्सप्रेशन लाखों करोंड़ो लोगों के दिलों को दीवाना बनाते रहते है। हाल ही में रश्मिका के एक फैन ने उनसे एक ऐसी डिमांड कर दी जिसे जानकर एक्ट्रेस खुद काफी हैरान रह गई।

चाहे बॉलीवुड इंडस्ट्री
हो, या फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री फैंस की दीवानगी हर सितारे के लिए जबरजस्त होती है। इन
सितारों की एक झलक पाने को फैंस काफी बेताब रहते है और कभी कभी तो कुछ फैंस ऐसी
हरकत करने लगते है, जिन्हें देखकर हर किसी को काफी हैरानी होती है। हाल ही में ऐसा
कुछ हुआ साउथ एक्ट्रेस और एक्सप्रेशन क्वीन रश्मिका मंदाना के साथ जब उनका
ऑटोग्राफ पाने को एक फैन ने ऐसी हरकत कर डाली जिसे देखकर खुद एक्ट्रेस भी चौंक गई।

Advertisement

रश्मिका मंदाना
की जबरजस्त फैन फॉलोइंग है। उनके एक से बढ़कर एक्सप्रेशन वैसे भी लाखों करोंड़ो
लोगों के दिलों को दीवाना बनाते रहते है। रश्मिका काफी क्यूट और प्यारी एक्ट्रेस
है और उनके फैंस भी उन्हें सामने देखकर पागल हो उठते है। हाल ही में ऐसा कुछ हुआ जब
रश्मिका मंदाना को अपने सामने देखकर उनके एक फैन ने अपनी शर्ट खोलकर उनसे ऑटोग्राफ मांग
लिया।

हाल ही में रश्मिका
मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में
रश्मिका अपने कूल से आउटफिट में काफी प्यारी और कमाल की लग रही है। इसी बीच अचानक
रश्मिका का एक फैन वहां पहुंचा और अपनी शर्ट खोलकर अपने सीने पर उनसे ऑटोग्राफ पाने की इच्छा
जाहिर कर दी। उस शक्स की ऐसी हरकत के बाद खुद रश्मिका मंदाना काफी चौंक गई और उसे
उसके हाथ या किसी और हिस्से पर ऑटोग्राफ देने की बात कहने लगी।
 

रश्मिका ने कहीं
और ऑटोग्राफ के लिए बोला तो वो शक्स रश्मिका से उसके सीने के बाईं तरफ दिल वाली जगह
पर ऑटोग्राफ करने की जिद करने लगा। फैन की इस जिद के पीछे रश्मिका को भी हार माननी
पड़ गई। रश्मिका ने शर्माते हुए उस शक्स को मार्कर से वहीं अपना ऑटोग्राफ दिया
जहां पाने की वो जिद कर रहा था। इसके बाद उस शक्स से हाथ मिलाकर और मुस्कुराते हुए रश्मिका आगे की ओर
चलने लगी।

रश्मिका मंदाना के
वर्कफ्रंट की बाते करें तो, रश्मिका जल्द ही फिल्म
गुडबायमें नजर आने वाली है। इस
फिल्म में उनके साथ
अमिताभ बच्चन नजर
आएंगे। बीते साल रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा’ में रश्मिका मंदाना के रोल को लोगों ने
खूब पसंद किया था।  

Advertisement
Next Article