For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली में लड़ाई के दौरान व्यक्ति की चाकू गोंदकर हत्या, पुलिस की जांच जारी

11:22 AM Nov 07, 2023 IST | Yogita Tyagi
दिल्ली में लड़ाई के दौरान व्यक्ति की चाकू गोंदकर हत्या  पुलिस की जांच जारी

दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक व्यक्ति की चाकू गोंदकर हत्या करने का मामला सामना सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक 32 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार रात सुल्तानपुरी इलाके के एक पार्क के अंदर हुई। हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लड़ाई के दौरान युवक की हत्या

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि एक 32 वर्षीय व्यक्ति कल रात पार्क में था, वहां उसका कुछ लोगों से झगड़ा हुआ और झगड़े के दौरान उसे चाकू मार दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और व्यक्ति को चाकू मारने का कारण जल्द ही पता लगाया जाएगा। अभी, यह आरोप लगाया गया है कि आरोपियों से व्यक्ति की लड़ाई होने के बाद उसकी हत्या की गई थी। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×