Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ए प्लस कैटेगरी कोहली, धोनी की देन : राय

NULL

10:39 AM Mar 19, 2018 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली : प्रशासकों की समिति (सीओए) प्रमुख विनोद राय ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चाहते थे कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिये ‘ए प्लस’ ग्रेड बनाया जाये। जबकि समझा जा रहा है कि धोनी को केंद्रीय अनुबंध के एलीट वर्ग से रेलीगेट किया गया था। छब्बीस क्रिकटरों को केंद्रीय अनुबंध दिये गये, जिसमें कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को सात करोड़ रूपये की राशि वाली ए प्लस कैटेगरी में शामिल कया गया। धोनी ए ग्रेड में हैं जिसमें सालाना पांच करोड़ रूपये मिलते हैं। राय ने कहा कि ए प्लस वर्ग का प्रस्ताव खिलाड़ियों ने ही दिया था।

हमने धोनी और विराट से इस कैटेगरी के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि उत्कृष्ट स्तर की कैटेगरी होनी चाहिए जिसमें जो खिलाड़ी खेल के सभी तीनों प्रारूपों में खेलते हों, उन्हें शामिल किया जाये। प्रशासकों की समिति के प्रमुख ने कहा कि धोनी और कोहली दोनों ही ए प्लस के रूप में विशेष कैटेगरी चाहते थे जिससे पता चले कि भारतीय टीम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कौन से खिलाड़ी हैं। इस ए प्लस वर्ग में खिलाड़ी अंदर या बाहर हो सकते हैं। साथ ही इससे दिखेगा कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रदर्शन के हिसाब से रखा जा रहा है। राय को कोहली और धोनी के बीच तालमेल देखकर काफी खुशी हुई। उन्होंने कहा कि उनके बीच तालमेल अद्भुत है, दोनों एक-दूसरे का इतना सम्मान करते हैं।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article