W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

देश के लिए गर्व का पल, Operation Sindoor की सफलता पर बोले PM Modi

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम मोदी का गर्वित बयान

07:29 AM May 07, 2025 IST | Neha Singh

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पीएम मोदी का गर्वित बयान

देश के लिए गर्व का पल  operation sindoor की सफलता पर बोले pm modi

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है, जिससे देश में गर्व का माहौल है। पीएम मोदी ने इसे देश के लिए गर्व का पल बताते हुए सेना की तारीफ की। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवाद को खत्म करने का संकल्प दिखाया है।

Advertisement

भारत ने पहलगाम हमले का बदला ले लिया है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीओके और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। भारतीय सेना रात के 1:30 बजे पाकिस्तान पर हवाई हमला किया। ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में कोहराम मचा दिया है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा- यह देश के लिए गर्व का पल है। कैबिनेट बैठक में उन्होंने कहा कि सेना ने बहुत अच्छा काम किया है। यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। भारतीय सेना ने अपनी बेटियों का सिंदूर छीनने वाले आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। आतंकवाद को पालने वाले पाकिस्तान में इस समय डर का माहौल है।

Advertisement

भारतीय विदेश सचिव ने प्रेस ब्रीफिंग कर इस ऑपरेशन सिंदूर की सारी जानकारी दी है।  भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है। ये ठिकाने पाकिस्तानी सीमा के 100 किलोमीटर अंदर तक थे।

Advertisement

100 KM अंदर तक किए हमले

भारत की कार्रवाई के बारे में सूत्रों का कहना है कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में 9 अलग-अलग जगहों पर स्थित करीब एक दर्जन आतंकी ठिकानों पर हमला किया। ये ठिकाने पाकिस्तानी सीमा के 100 किलोमीटर अंदर तक थे। सूत्रों का कहना है कि हमले से पहले एक दर्जन आतंकी ठिकानों की पहचान की गई, उन पर नज़र रखी गई और फिर हमला करके उन्हें नष्ट कर दिया गया।

महिला अधिकारियों ने दी जानकारी

बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारत की ओर से की गई आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीन मुख्य लोग आए जिन्होंने पूरी जानकारी दी। उनके साथ भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री और दो महिला सैन्य अधिकारी मौजूद थीं। पहली कर्नल सोफिया कुरैशी और दूसरी विंग कमांडर व्योमिका सिंह, दोनों महिला अधिकारियों ने भारतीय सेना के पराक्रम को दुनिया के सामने पेश किया और जानकारी दी कि कैसे भारतीय सेना पाकिस्तान द्वारा पोषित आतंकवाद को खत्म कर रही है। सोशल मीडिया पर लगातार इन दिनों महिला अधिकारियों की चर्चा भी हो रही है। हर भारतीय इनकी तारीफ कर रहा है। ऐसे में यह जानना जरुरी हो जाता है कि यह दोनों महिला अधिकारी कौन हैं, जिन्होंने पाकिस्तानी की पोल पट्टी खोल दी है।

कौन है वो दो महिला सेना अधिकारी, जिन्होंने पाक की खोली पोल पट्टी

Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×