For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

प्राण प्रतिष्ठा से पहले हुआ दुर्लभ संयोग! नेपाल में 1967 में जारी डाक टिकट पर लिखी थी ये बात

10:45 AM Jan 16, 2024 IST | Nisha Pathak
प्राण प्रतिष्ठा से पहले हुआ दुर्लभ संयोग  नेपाल में 1967 में जारी डाक टिकट पर लिखी थी ये बात

Ram Mandir Viral News: अयोध्या में 22 तारीख को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक डाक टिकट जो नेपाल से साल 1967 में जारी किया गया था वह तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि यह दुर्लभ डाक टिकट लखनऊ के शख्स अशोक कुमार के पास है। इस डाक टिकट को इसलिए दुर्लभ कहा जा रहा है क्योंकि इसके पीछे एक राज छिपा है। जिसे जानकर आाप भी हैरान हो जाएंगे।

टिकट पर लिखा प्राण प्रतिष्ठा का साल

भगवान श्री राम के ससुराल नेपाल से जारी करीब 57 साल पुराना एक डाक टिकट वायरल हो रहा है, जो किसी अद्भुत संयोग से कम नहीं है। 1967 में जारी हुए इस डाक टिकट को भगवान राम और सीता को समर्पित किया गया था, जिसमें संयोगवश राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का साल लिखा हुआ। 15 पैसे के इस डाक टिकट पर रामनवमी 2024 लिखा हुआ है।

अद्भुत है यह संयोग

द लिटिल म्यूजियम के मालिक अशोक कुमार ने बताया कि यह डाक टिकट नेपाल में 1967 में जारी हुआ था। इस डाक टिकट में भगवान श्रीराम धनुष-बाण के साथ हैं। उनके आगे माता सीता भी हैं। 15 पैसे के इस डाक टिकट पर ‘रामनवमी 2024’ लिखा हुआ है। इस डाक टिकट को राम नवमी के अवसर पर 18 अप्रैल, 1967 को लॉन्च किया गया था। वह कहते हैं कि उन्होंने इस डाक टिकट को किसी से खरीदा है।

क्या है टिकट का राज

अशोक कुमार ने बताया कि इस वायरल नेपाली डाक टिकट पर जो रामनवमी 2024 में लिखा है, वह अंग्रेजी कैलेंडर में नहीं बल्कि विक्रम संवत में लिखा है। विक्रम संवत अंग्रेजी कैलेंडर से 57 साल आगे चलता है। इस तरह से साल 1967 में जारी हुए इस डाक टिकट पर 57 साल आगे का साल 2024 लिखा हुआ है। इसीलिए यह अद्भुत है ऐसा कहा जा सकता है कि इतने साल पहले जारी हुए इस टिकट पर पहले से ही प्राण प्रतिष्ठा की तारीख लिख दी गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×