Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आतंकवादी तो आतंकवादी होता है, मीठा हो या कड़वा, CM चन्नी का केजरीवाल के 'स्वीट' वाले बयान पर पलटवार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक बयान सामने आया है। चमकौर साहिब में वोट डालने पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी ने पत्रकारों से बात की।

02:22 PM Feb 20, 2022 IST | Desk Team

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक बयान सामने आया है। चमकौर साहिब में वोट डालने पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी ने पत्रकारों से बात की।

पंजाब में विधानसभा चुनाव की 117 सीटों के लिए रविवार सुबह वोटिंग शुरू हो गई है। इस दौरान भी राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक बयान सामने आया है। चमकौर साहिब में वोट डालने पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी ने पत्रकारों से बात की। अरविंद केजरावील के खुद को स्वीट आतंकवादी कहने के सवाल का चन्नी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘आतंकवादी, आतंकवादी होता है, वह मीठा या कड़वा नहीं होता है।’
Advertisement
कैसे शुरू हुआ विवाद?
कुमार विश्‍वास ने एक इंटरव्‍यू में दिल्‍ली के सीएम और आप आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा था क‍ि वे अलगाववादियों के समर्थक हैं। कुमार विश्वास ने दो दिन पहले दावा किया कि उन्होंने केजरीवाल से पिछले चुनाव में कहा था कि अलगाववादी संगठन या खालिस्तानियों का साथ मत लो, लेकिन उन्होंने (केजरीवाल) ने कहा था कि हो जाएगा, चिंता मतकर।
विश्वास ने आगे कहा, ‘कैसे चीफ मिनिस्टर बनेगा, उसका फॉर्म्युला भी बता दिया था। भगवंत और फुल्का जी को लड़ा दूंगा… एक दिन वह मुझसे कहता है कि तू चिंता मतकर या तो मैं एक स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा…. मैंने कहा कि ये अलगाववाद है, आईएसआई से फंडिंग लेकर फंडिंग हो रही है। कहता है कि तो क्या हो गया फिर स्वतंत्र देश का प्रधानमंत्री बनूंगा।
 खालिस्तानियों जैसे आतंकी संगठनों का सहारा लिया केजरीवाल नेः चन्नी
इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से सत्ता में वापस लाने का फैसला किया है। वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर जाने से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, स्थिति स्पष्ट है, लोग कांग्रेस को वापस चाहते हैं, और हम दो-तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विधानसभा चुनाव में डेरा सच्चा सौदा ने भाजपा के साथ मिलकर अकाली दल का समर्थन किया है। चन्नी ने आगे कहा, पंजाब में बेअदबी की घटनाओं के लिए डेरा जिम्मेदार था और उन्हें अब मतदान में उनका समर्थन मिल रहा है। 
आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के चुनाव प्रचार पर एक सवाल के जवाब में चन्नी ने कहा कि केजरीवाल किसी भी तरह सत्ता में आना चाहते हैं। इसके लिए उसने खालिस्तानियों जैसे आतंकी संगठनों का सहारा लिया है और अमेरिका स्थित खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नून से पत्र मांगा है। 
केजरीवाल बोले, मैं तो स्वीट आतंकवादी…
केजरीवाल ने कहा कि ये लोग पिछले दो चार दिन से कह रहे हैं कि केजरीवाल पिछले 10 साल से देश के दो टुकड़ने करने की साजिश रच रहा है। दो टुकड़े करके केजरीवाल उनमें से एक टुकड़े का प्रधानमंत्री बनना चाहता है। क्या देश के दो टुकड़े ऐसे ही हो जाएंगे। ये लोग बोल क्या रहे हैं। कह रहे हैं कि 10 साल से साजिश कर रहा है यह आदमी। मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं। आपको पता था कि मैं 10 साल से साजिश कर रहा हूं तो इनमें से तीन साल तो कांग्रेस के थे। 7 साल मोदी जी के हैं। तो क्या इनकी एजेंसी सो रही थी। ऐसा लगता है कि सबसे बड़ा आतंकवादी मैं हूं। फिर इन्होंने मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया। मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी होऊंगा जो स्कूल बनवाता है। अस्पताल बनवाता है। लोगों को तीर्थयात्रा पर भेजाता है। ऐसा आतंकवादी तो दुनिया में पैदा नहीं हुआ होगा।
Advertisement
Next Article