Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणा में पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर रखा जाएगा विश्वविद्यालय का नाम

हरियाणा विश्वविद्यालय का नाम पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर होगा

06:12 AM Jan 16, 2025 IST | Rahul Kumar

हरियाणा विश्वविद्यालय का नाम पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर होगा

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान निर्माण सभा के सदस्य पंडित श्रीराम शर्मा के नाम पर एक शोध पीत की स्थापना की जाएगी। साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के लिए उनके महान योगदान को सम्मानित करने के लिए प्रदेश में एक विश्वविद्यालय का नाम पडित श्रीराम शर्मा के नाम पर रखा जाएगा।

पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा स्थान पर 30 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराने और उस स्थान के सौंदर्याकरण करवाने की भी घोषणा की। पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच द्वारा रखी गई दो अन्य मांगों बहादुरगढ़ में स्थित पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन पर उनकी शौर्यगाथा लिखने तथा स्कूली पाठ्यक्रम में पंडित श्रीराम शर्मा की जीवनी को शामिल करने के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मांगें संबंधित विभागों को भेज कर पूरी करवायी जाएंगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच समिति के लिए 21 लाख रुपये के अनुदान की भी घोषणा की, ताकि उनके आदशों और मूल्यों के निरंतर प्रचार-प्रसार को बढ़ावा मिल सके। मुख्यमंत्री ने आज रोहतक में पंडित श्रीराम शर्मा पार्क स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा का अनावरण करते हुए यह घोषणाएं कीं। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत के स्वतंत्रता संग्राम, संविधान निर्माण और स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंडित श्रीराम शर्मा को एक सच्चा देशभक्त, सम्मानित राजनेता, समाज सुधारक और गांधीवादी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान सभा के सदस्य के रूप में उन्होंने देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महापुरुषों को याद करने और उन्हें सम्मानित करने का आह्वान किया था।

पंडित श्रीराम शर्मा की लडकी के पुत्र कुलदीप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान निर्माण सभा के सदस्य पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी को पूरा मान-सम्मान दिया है। इससे युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिखाए गए देशभक्ति के रास्ते पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article