Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सूरत के एक वेंडर ने बनाया 'Waffle Bhel', वायरल वीडियो पर फ़ूड लवर्स ने दिए अपने रिएक्शन

09:41 AM Jan 06, 2024 IST | Khushboo Sharma

Viral Waffle Bhel : भेलपुरी एक स्वादिष्ट डिश है जो आपको सड़क पर मिल जाती है। इसका स्वाद तीखा होता है जो आपका मूड खुश कर सकता है। लेकिन अब, 'वैफल भेल' नाम का एक नया स्नैक है जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। सूरत में खाना बेचने वाले एक शख्स ने अलग-अलग चीजें ट्राई करके यह नया स्नैक तैयार किया है। उन्होंने एक 'वैफल भेल' (Viral Waffle Bhel) बनाया और उसमें मीठा सिरप और चॉकलेट सॉस मिलाया। फिर, उन्होंने इसे सुंदर दिखाने के लिए ऊपर चॉकलेट चिप्स डाल दिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

 Courtesy : वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @@sanskarkhemani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

जिस वेंडर ने यह व्यंजन बनाया उसने इसे असल में बहुत अच्छी तरह पेश (Viral Waffle Bhel) किया हैं। उन्होंने वफ़ल को प्लेट में रखा और टुकड़ों में तोड़ दिया, फिर उन्होंने आइसक्रीम डाली और ऊपर से चॉकलेट सॉस डाला। उन्होंने आइसक्रीम को और भी आकर्षक और सुन्दर बनाने के लिए उसमें अधिक चॉकलेट सॉस भी मिलाया। बहुत से लोग जो असल में फूड लवर्स हैं, उन्होंने यह वीडियो देखा और इसके बारे में कमेंट करने से खुद को नहीं रोक सके। फिर, यह वीडियो सोशल मीडिया (Viral Waffle Bhel) पर काफी वायरल हो गया। इसे इंस्टाग्राम पर @sanskarkhemani द्वारा साझा किया गया था और इसे पहले ही 3,00,000 से अधिक लाइक मिल चुके हैं।

लोगों ने कमेंट कर लिए मजे

Advertisement
Viral Waffle Bhel

इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने मजेदार कमेंट्स (Viral Waffle Bhel) किए हैं। एक शख्स ने लिखा है- इसलिए ही अफ्रीकन हमारे स्ट्रीट फूड का मजाक उड़ाते हैं। एक शख्स ने लिखा है- डायबीटिज के 50 शेड्स। एक और यूजर ने कॉमेंट किया है- सामग्री- जो भी मीठी चीज हाथ में आए। एक और यूजर ने लिखा है- थोड़ी शक्कर कम लग रही है मुझे। एक युवक ने लिखा है- पहला निवाला स्वर्ग जैसा स्वाद देगा, और दूसरा तुम्हें वहां ले जाएगा। वीडियो देखने के बाद लोग अभी भी मजे (Viral Waffle Bhel) ले रहे हैं और रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं और क्या आप इस खास वैफल भेल को आज़माना चाहेंगे? कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर दें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article