Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ऐसा गांव जहां किसी को नहीं रहता कुछ याद, सिर्फ भुलक्कड़ रहते है यहां!

02:21 PM Dec 25, 2023 IST | Ritika Jangid

आज के समय में इंसानों के पास इतना काम रहता है कि वह अपनी दिनचर्या की आम बातों को भी भूल जाते है। लेकिन ये मामले काफी आम है, क्योंकि चीज़ों को भूलने के कुछ ही समय बाद हमें याद भी आ जाता है कि हमें करना क्या था। पर अगर हम आपको बताएं कि दुनिया में एक ऐसा गांव है जहां सिर्फ भुलक्कड़ रहते है तो शायद आपको ये अजीब लगेगा लेकिन ऐसा गांव वाकई में है।

Advertisement

 

फ्रांस का लैंडेस गांव

ये गांव यूरोपियन देश फ्रांस में है, जिसका नाम लैंडेस है। इस गांव में लोग दुकान से कुछ भी खरीदने के बाद पैसे नहीं देते है। दरअसल, इस गांव का हर नागरिक भूलने की बीमारी यानि डिमेंशिया से पीड़ित है। यहां सबसे युवा शख्स की उम्र 40 साल है तो वहीं सबसे बूढ़े नागरिक की उम्र 102 साल है।

इस गांव को खासतौर पर डिमेंशिया से जूझ रहे लोगों के लिए ही बनाया गया है, जो छोटी-बड़ी बातें भूल जाते हैं। ये एक्सपेरिमेंटल गांव बोर्डो यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स की निगरानी में रहता है, जिसे वे 6 महीने बाद देखने आते हैं और लोगों की प्रोग्रेस जांचते हैं। इस गांव में कुल 120 लोग रहते हैं और उतने ही यहां मेडिकल प्रोफेशनल्स भी है।

गांव में सब कुछ फ्री

बता दें, यहां रहने वालों को पैसे रखने की कोई ज़रूरत ही नहीं है। गांव के चौराहे पर एक जनरल स्टोर है, जहां सारी चीज़ें फ्री मिल जाती हैं। दुकान के साथ-साथ रेस्तरां, थिएटर और कुछ और एक्टिविटीज़ भी हैं, जिसमें लोग हिस्सा ले सकते हैं।

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस गांव के निवासियों का परिवार उनके यहां रहने के लिए £24,300 यानि करीब 25 लाख रुपये का चार्ज देता है। फ्रांस की स्थानीय सरकार भी इसके लिए 179 करोड़ रुपये से ज्यादा का डोनेशन दे चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article