W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

11 मिनट में एक महिला की कर दी जाती है हत्या, UNO ने कहा- यह हिंसक घटना मानवाधिकार के उल्लंघन

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि हर 11 मिनट में एक महिला या लड़की की उसके करीबी साथी या परिवार के सदस्य द्वारा हत्या कर दी जाती है।

02:52 PM Nov 22, 2022 IST | Desk Team

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि हर 11 मिनट में एक महिला या लड़की की उसके करीबी साथी या परिवार के सदस्य द्वारा हत्या कर दी जाती है।

11 मिनट में एक महिला की कर दी जाती है हत्या  uno ने कहा  यह हिंसक घटना मानवाधिकार के उल्लंघन
देश में चल रही महिलाओं के हत्याचारों पर लेकर सयुंक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटारेस ने स्पष्ट किया कि हर ग्यारह मिनट में एक महिला या लड़की को उसके ही जानने वाले के द्वारा मार दिया जाता है। यूएनओ ने कहा कि महिलाओ के उपर हिंसक घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और यह मानवाधिकार का उल्लंघन है। वही सरकार से इस समस्या को निपटने के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई योजना को लागू करने की पूर्ण रूप से अपील की है। 
महिला के खिलाफ हिंसा गतिविधि मानवाधिकार उल्लंघन- यूएनओ 
महासचिव ने 25 नवंबर को ‘‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा का उन्मूलन’’ संबंधी अंतरराष्ट्रीय दिवस से पहले ये टिप्पणियां कीं।
गुतारेस ने कहा, ‘‘दुनिया में महिलाओं तथा लड़कियों के खिलाफ हिंसा सबसे बड़ा मानवाधिकार उल्लंघन है। हर 11 मिनट में एक महिला या लड़की की उसके करीबी साथी या परिवार के सदस्य द्वारा हत्या कर दी जाती है तथा हम जानते हैं कि कोविड-19 महामारी से लेकर आर्थिक उथल-पुथल तक अन्य दबाव भी निस्संदेह और शारीरिक तथा मौखिक दुर्व्यवहार का कारण बनते हैं।’’
Antonio Guterres re elected as UN Secretary General for 2nd five year term  - एंतोनियो गुतारेस लगातार दूसरी बार बने संयुक्त राष्ट्र महासचिव, 5 साल का  होगा कार्यकाल
आबादी को निशाना बनाने वाले इस भेदभाव… – गुटारेस 
गुतारेस की टिप्पणियां हाल में भारत में श्रद्धा वालकर के हत्या मामले की पृष्ठभूमि में आयी हैं जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। गुतारेस ने कहा, ‘‘आधी आबादी को निशाना बनाने वाले इस भेदभाव, हिंसा और दुर्व्यवहार की भारी कीमत चुकानी पड़ती है। यह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं तथा लड़कियों की भागीदारी को सीमित कर देता है, उनके मूल अधिकार तथा आजादी छीन लेता है तथा समान आर्थिक वृद्धि को रोक देता है।’’
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×