Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रोका सेरेमनी में Aadar Jain और Alekha Advani का प्यार भरा अंदाज, सोशल मीडिया पर फोटोज हुईं वायरल

आदर जैन ने सगाई की तस्वीरें की साझा, रोमांटिक अंदाज में किया किस

10:35 AM Nov 27, 2024 IST | Arpita Singh

आदर जैन ने सगाई की तस्वीरें की साझा, रोमांटिक अंदाज में किया किस

Advertisement

करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे आदर जैन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।आदर ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ रोका किया है।

आदर जैन और अलेखा आडवाणी का हाल ही में रोका हुआ है, रोका की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। अब आदर ने अलेखा के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं।

आदर जैन ने रोका सेरेमनी की क्यूट फोटोज शेयर की हैं,जिसमें दोनों एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं।खास बात ये है कि इस कपल ने सेरेमनी पर ऑफ व्हाइट आउटफिट पहना था।

फोटो में आदर अलेखा को किस करते नजर आ रहे हैं।दोनों ने माला पहनी हुई है और माथे पर टीका भी लगा हुआ है, ये फोटो सेरेमनी के बाद की लग रही है।

सेरेमनी के बाद दोनों ने केक भी काटा था। केक की फोटो भी आदर ने शेयर की है, जिसमें दोनों का नाम लिखा हुआ है।

आदर ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- हमेशा हमेशा के लिए, साथ ही रिंग वाली इमोजी पोस्ट की

आदर ने कुछ समय पहले अलेखा को प्रपोज करते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. अब उन्होंने पूरे परिवार के सामने घुटनों पर बैठकर अलेखा के लिए प्यार का इजहार किया.

बता दें आदर और अलेखा के रोका सेरेमनी में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था। करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, नव्या नवेली सबकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है

Advertisement
Next Article