टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आदित्य ठाकरे का दावा, 15 विधायकों को किया गया अगवा, आना चाहते हैं वापस

आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि गुवाहाटी में बैठे 15 विधायक उनके संपर्क में है। और उनको अगवा किया गया है।

01:14 PM Jun 28, 2022 IST | Desk Team

आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि गुवाहाटी में बैठे 15 विधायक उनके संपर्क में है। और उनको अगवा किया गया है।

महाराष्ट्र में सियासी लड़ाई कोर्ट से होते हुए फ्लोर टेस्ट की तरफ तेजी से बढ़ती जा रही है। वहीं शिवसेना में बगावती सुर मुखर हो रहे हैं। इस बीच शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी में बैठे 15 विधायक उनके संपर्क में है। और उनको अगवा किया गया है।
Advertisement
आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘गुवाहाटी में विधायकों के दो ग्रुप हैं। 15 लोगों का एक समूह हमारे संपर्क में हैं। उन्हें अगवा किया गया है और वह वापस आना चाहते है। कुछ लोगों से अभी हाल में बात हुई है। दूसरा वो खेमा है जो भाग गया है, उनमें साहस और नैतिकता नहीं है।’

जाहिल और चलती फिरती लाशें…, बागियों पर संजय राउत का Tweet अटैक

आदित्य ने कहा कि ये पूरी साजिश उस वक्त रची गई जब सीएम उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित थे। उन्होंने कहा, ‘जो भी वापस आना चाहता है, हमारे दरवाजे खुले हैं। अगर विद्रोह करने वाले सचमुच साहसी हैं, तो इस्तीफा दें और हमारे सामने खड़े होने का साहस रखें। फ्लोर टेस्ट से पहले, उन्हें नैतिकता की परीक्षा देनी चाहिए।
महाराष्ट्र की सियासत में आज का दिन अहम
महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि जिस फ्लोर टेस्ट की मांग बागी विधायक कर रहे थे अब उसकी संभावना बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने इस पूरे मामले में खुद संज्ञान लेते हुए फ्लोर टेस्ट कराने का फैसला कर सकते हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट से 11 जुलाई तक राहत मिलने के बाद खबर आ रही कि शिंदे गुट आज (28 जून) मुंबई लौट सकता है।
Advertisement
Next Article