Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान कहा जिन लोगों ने हमारी पीठ में छुरा घोपा उन्हें क्या मिला

शिवसेना के विधायक एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा है कि पार्टी ने हर तरीके से विधायकों की मदद की, ऐसे में बगावत करने वाले विधायकों को पार्टी नेतृत्व की पीठ पर ‘छुरा घोंपकर’ क्या हासिल हुआ। आदित्य ने जलगांव में शनिवार को एक रैली में यह बात कही।

04:17 PM Aug 21, 2022 IST | Desk Team

शिवसेना के विधायक एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा है कि पार्टी ने हर तरीके से विधायकों की मदद की, ऐसे में बगावत करने वाले विधायकों को पार्टी नेतृत्व की पीठ पर ‘छुरा घोंपकर’ क्या हासिल हुआ। आदित्य ने जलगांव में शनिवार को एक रैली में यह बात कही।

शिवसेना के विधायक एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा है कि पार्टी ने हर तरीके से विधायकों की मदद की, ऐसे में बगावत करने वाले विधायकों को पार्टी नेतृत्व की पीठ पर ‘छुरा घोंपकर’ क्या हासिल हुआ। आदित्य ने जलगांव में शनिवार को एक रैली में यह बात कही। जलगांव शिवसेना से बगावत करने वाले नेता एवं वर्तमान में मंत्री गुलाबराव पाटिल का विधानसभा क्षेत्र है। अपने संबोधन में आदित्य ने कहा, ‘‘हमने उन्हें टिकट दिया, वे निर्वाचित हों, इसके लिए सभी प्रयास किए और हर संभव तरीके से उनकी मदद की। उन्होंने हमारे पीठ में छुरा क्यों घोंपा? धोखा देकर उन्हें क्या हासिल हुआ?’’
Advertisement
 शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और 39 विधायकों ने पार्टी से बगावत कर दी थी
 आदित्य ने कहा, ‘‘उन्हें जो भी मिला, अपने लिए मिला। उन्होंने जनता को कुछ भी वापस नहीं लौटाया।’’ गौरतलब है कि इस वर्ष जून में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और 39 विधायकों ने पार्टी से बगावत कर दी थी, जिससे राज्य की उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाडी सरकार गिर गई थी।30 जून को शिंदे को मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। शिंदे सरकार में गुलाबराव पाटिल के पास जलापूर्ति विभाग है। उद्धव नीत सरकार में भी राव के पास यही विभाग था।
Advertisement
Next Article