For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बागियों को आदित्य ठाकरे की धमकी - हवाईअड्डे से विधान भवन जाने के लिए वर्ली से तो गुजरना ही पड़ेगा

शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने गुवाहाटी में मौजूद पार्टी के बागी विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि मुंबई हवाईअड्डे से विधान भवन तक जाने वाली सड़क वर्ली से होकर गुजरती है। मुंबई का वर्ली इलाका पारंपरिक रूप से शिवसेना का गढ़ रहा है, जहां से आदित्य ठाकरे विधायक हैं।

03:10 PM Jun 26, 2022 IST | Ujjwal Jain

शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने गुवाहाटी में मौजूद पार्टी के बागी विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि मुंबई हवाईअड्डे से विधान भवन तक जाने वाली सड़क वर्ली से होकर गुजरती है। मुंबई का वर्ली इलाका पारंपरिक रूप से शिवसेना का गढ़ रहा है, जहां से आदित्य ठाकरे विधायक हैं।

बागियों को आदित्य ठाकरे की धमकी   हवाईअड्डे से विधान भवन जाने के लिए वर्ली से तो गुजरना ही पड़ेगा
शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने गुवाहाटी में मौजूद पार्टी के बागी विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि मुंबई हवाईअड्डे से विधान भवन तक जाने वाली सड़क वर्ली से होकर गुजरती है। मुंबई का वर्ली इलाका पारंपरिक रूप से शिवसेना का गढ़ रहा है, जहां से आदित्य ठाकरे विधायक हैं।
Advertisement
पार्टी में ‘बागियों’ के लिए कोई जगह नहीं – आदित्य ठाकरे 
शिवसेना अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य (30) ने शनिवार शाम पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में ‘बागियों’ के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच यह बयान दिया, जो वरिष्ठ मंत्री एकनाथ शिंदे के विद्रोह से उत्पन्न हुआ है।
शिवसेना के अधिकांश विधायकों ने शिंदे का समर्थन किया है और वे फिलहाल भाजपा शासित राज्य असम के गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं। शिंदे और उनके समूह ने दावा किया है कि वे ”असली शिवसेना” का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Advertisement
बागी समूह ने अपने दल का नाम शिवसेना (बालासाहेब)” रखा
विद्रोही समूह ने कहा है कि उसे विधायक दल में दो-तिहाई बहुमत प्राप्त है और वह सदन में अपनी शक्ति साबित करेगा। असंतुष्टों ने अपने समूह का नाम ”शिवसेना (बालासाहेब)” रखा है। आदित्य ने अपने संबोधन में कहा, ”हवाईअड्डे से विधान भवन तक का रास्ता वर्ली से होकर गुजरता है। अच्छा हुआ कि बागी (शिवसेना से) चले गए। पार्टी में विद्रोहियों के लिए कोई जगह नहीं है।”
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
×