Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, जानिए किन राशियों पर होगा बुरा असर

साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत में चंद्रोदय के साथ शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखाई देगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। इसका इन राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव होगा।

10:11 AM Nov 07, 2022 IST | Desk Team

साल का आखिरी चंद्रग्रहण भारत में चंद्रोदय के साथ शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखाई देगा और शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। इसका इन राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव होगा।

08 नवंबर को शाम के समय जैसे ही चंद्रोदय होगा उसी समय चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।कार्तिक पूर्णिमा पर साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण होगा। भारत में चंद्र ग्रहण दिखने के कारण इसका सूतककाल मान्य होगा। देश में सबसे पहले अरूणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। देश की पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण जबकि बाकी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। 
Advertisement
ग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म हो जाएगा। 08 नवंबर, मंगलवार को देश-दुनिया में साल 2022 का आखिरी ग्रहण देखने को मिलेगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण  होगा। 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण होगा इसके पहले बीते 25 अक्तूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था। भारत में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा जिसके कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। इसका इन राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव होगा।
सिंह राशि : चंद्र ग्रहण के कारण इनके मान-सम्मान पर संकट आ सकता है। इसलिए इन्हें ऐसे किसी भी कार्य से बचना चाहिए जिसके चलते अपमानित होना पड़े।
कन्या राशि: चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से शारीरिक समस्या आ सकती है। अपना ध्यान रखे।
तुला राशि : तुला राशि को कष्ट हो सकता है।इनकी धन हानि भी हो सकती है।
धनु राशि : इस चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से इन्हें पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन्हें धैर्य बनाकर रखना चाहिए।
मकर राशि : इन जातकों को कष्ट और कई प्रकार की पीड़ा दे सकता है।इन्हें चंद्र ग्रहण के दौरान घर से नहीं निकलना चाहिए।
मीन राशि : यह चंद्रग्रहण इन जातकों की चिंताओं को बढ़ाने वाला होगा और उन्हें भविष्य में अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
Advertisement
Next Article