Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Aaj Ka Love Rashifal 01 August 2025: प्रेम जीवन में नए रंग भरने वाला दिन, जानें अपनी राशि का हाल!

07:00 AM Aug 01, 2025 IST | Shera Rajput
Aaj Ka Love Rashifal 01 August 2025

Aaj Ka Love Rashifal: अगस्त के पहले दिन का आगाज़ प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा और नज़दीकियां लेकर आ रहा है। आज का शुक्रवार भावनाओं के इज़हार और पुराने मनमुटाव सुलझाने के लिए बेहद शुभ है। कुछ लोगों के लिए यह दिन प्यार का इज़हार करने का सुनहरा अवसर हो सकता है, वहीं जो रिश्तों में दूरियाँ महसूस कर रहे थे, उनके लिए भी यह दिन सुधार का संकेत दे रहा है।

कई राशि वाले आज अपने दिल की बात खुलकर कह पाएंगे। कहीं कोई नया आकर्षण सामने आ सकता है तो वहीं कुछ लोग पुराने प्रेमी से भी मुलाकात कर सकते हैं। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

जानिए ! Aaj Ka Love Rashifal का दिन क्यों है खास ?

आइये जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आज कैसा रहेगा प्रेम का हाल : -

जानें Aaj Ka Love Rashifal!

1. मेष राशि (Aries) – प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा और ताजगी

आज आपके प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा और ताजगी आएगी। आपके भावनात्मक जुड़ाव से पार्टनर प्रभावित होंगे। छोटी-छोटी बातों में भी आप दोनों के बीच प्यार महसूस होगा। यदि हाल ही में कोई विवाद हुआ है तो आज सुलह का अच्छा मौका है।

लकी नंबर: 18 लकी कलर: पीच

Advertisement

2. वृषभ राशि (Taurus) – आपके व्यवहार से पार्टनर को मिलेगा सुकून

आज आप भावनात्मक रूप से स्थिर और संतुलित रहेंगे। आपके व्यवहार से पार्टनर को सुरक्षा और सुकून मिलेगा। यदि कोई वादा अधूरा रह गया था तो उसे पूरा करने का यह उत्तम दिन है। साथ में बिताया गया वक्त यादगार रहेगा।

लकी नंबर: 9 लकी कलर: ब्राउन

3. मिथुन राशि (Gemini) – प्यार भरी बातें रिश्ते में लाएंगी नयापन 

आपकी बातचीत की शैली आज आपके प्रेम जीवन में मिठास घोलेगी। प्रिय से खुलकर दिल की बातें करें। सिंगल मिथुन राशि वाले किसी पुराने मित्र से नया जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। हँसी-मज़ाक और प्यार भरी बातें रिश्ते में नयापन लाएंगी।

लकी नंबर: 3 लकी कलर: सैफ्रॉन

4. कर्क राशि (Cancer) – पुरानी बातों को दोहराने से बचें 

आज आपकी भावनाएं चरम पर होंगी। दिल की बात कहने का मौका मिलेगा, परंतु पुरानी बातों को दोहराने से बचें। रिश्ते में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखें। सिंगल लोगों को अचानक प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है।

लकी नंबर: 5 लकी कलर: ग्रीन

5. सिंह राशि (Leo) – रिश्ते में रोमांस और उत्साह का माहौल

रिश्ते में रोमांस और उत्साह का माहौल रहेगा। आप अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज़ दे सकते हैं, जिससे रिश्ते में और मजबूती आएगी। विवाह की बात भी आगे बढ़ सकती है। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से प्रिय प्रभावित होंगे।

लकी नंबर: 11 लकी कलर: येल

6. कन्या राशि (Virgo) – संयम और समझदारी से करें बात 

आप आज अपने रिश्ते को लेकर गंभीरता दिखाएंगे। यदि कोई मतभेद चल रहा है तो उसे सुलझाने का सही समय है। संयम और समझदारी से बात करें। कोई प्रस्ताव आए तो जल्दबाजी में निर्णय न लें।

लकी नंबर: 17 लकी कलर: डार्क ग्रे

7. तुला राशि (Libra) – दिन रहेगा रोमांटिक 

Aaj Ka Love Rashifal 01 अगस्त का दिन प्यार और संतुलन का अद्भुत मेल देखने को मिलेगा। यदि हाल ही में कोई झगड़ा हुआ है तो आज उसे सुलझाने का अवसर है। दिन रोमांटिक रहेगा। अविवाहित लोग शादी की बातचीत शुरू कर सकते हैं।

लकी नंबर: 1 लकी कलर: ऑरेंज

8. वृश्चिक राशि (Scorpio) – रिश्ते में ईमानदारी ज़रूरी

आज आपके प्रेम जीवन में जुनून और भावनाओं की गहराई रहेगी। प्रिय से किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। यदि आपके दिल में कोई बात छिपी है तो अब उसे साझा करने का समय आ गया है। रिश्ते में ईमानदारी ज़रूरी है।

लकी नंबर: 22 लकी कलर: ब्लू

9. धनु राशि (Sagittarius) – एक-दूसरे को स्पेस देना रिश्ते के लिए फायदेमंद

आज का दिन प्रेम जीवन में आशा और उत्साह लाएगा। आप और आपका साथी किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। एक-दूसरे को स्पेस देना रिश्ते के लिए फायदेमंद रहेगा। अविवाहित लोगों को परिवार की ओर से विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

लकी नंबर: 4 लकी कलर: रेड

10. मकर राशि (Capricorn) – पार्टनर के साथ दिल की बातें करें साझा

आपका प्रेम जीवन आज स्थिर और शांतिपूर्ण रहेगा। यदि हाल ही में कोई तनाव था तो अब राहत मिलेगी। पार्टनर के साथ दिल की बातें साझा करें। अकेले लोगों के लिए दिन थोड़ा सामान्य रहेगा, लेकिन नए संपर्क बन सकते हैं।

लकी नंबर: 6 लकी कलर: मैजेंटा

11. कुंभ राशि (Aquarius) – पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ना बेहतर

आज का दिन आपके लिए प्रेम को एक नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर लाएगा। पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। आपसी समझ और सहानुभूति से रिश्ते में मजबूती आएगी। कोई भावनात्मक निर्णय लेने का दिन है।

लकी नंबर: 8 लकी कलर: मैरून

12. मीन राशि (Pisces) – पार्टनर को आपकी सहानुभूति की ज़रूरत

आज भावनाओं में बहने की बजाय दिल और दिमाग का संतुलन बनाकर चलें। यदि कोई असहमति है तो उसे प्रेमपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें। पार्टनर को आपकी सहानुभूति की ज़रूरत है। पुराने रिश्तों की समीक्षा करने का समय है।

लकी नंबर: 7 लकी कलर: गोल्डन

तो इस प्रकार था Aaj Ka Love Rashifal  ऐसे ही और राशिफल (Horoscope) जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ और आगे पढ़े: Aaj Ka Love Rashifal : लव लाइफ में आज धैर्य और माफी की हो सकती है परीक्षा…

Advertisement
Next Article