ठंड का तांडव शुरू! दिल्ली से बिहार तक ठिठुरन, पहाड़ों में भारी बर्फबारी का अलर्ट
Aaj Ka Mausam 02 Dec: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'दितवाह' अब धीरे-धीरे कमजोर हो गया है। हालांकि, 6 दिसंबर तक सावधान रहना होगा, राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर भारत में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली से लेकर बिहार तक सुबह के वक्त आसमान में कोहरे की चादर देखने को मिलती है। दिसंबर के दूसरे हफ्ते से दिल्ली में तापमान फिर गिरेगा। इससे ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट भी जारी किया है।
Aaj Ka Mausam 02 Dec: Delhi Weather
दिल्ली में आज सुबह का तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो कि दोपहर में बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, शाम होते-होते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसा देखा जाएं, तो सुबह-रात ठंडी रहेगी जबकि दिन गर्म रहेगा। धुंध की वजह से हवा थोड़ी भारी महसूस होगी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, मंगलवार को सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 333 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।
| एरिया | AQI |
|---|---|
| नजफ़गढ़ | 325 |
| शादीपुर | 328 |
| ITO | 310 |
| अलीपुर | 347 |
| द्वारका सेक्टर-8 | 325 |
| मेजर ध्यानचंद स्टेडियम | 314 |
| आया नगर | 326 |
| दिलशाद गार्डन | 316 |
| जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम | 318 |
| सीरिफोर्ट | 340 |
Uttar Pradesh Weather
दिसंबर के शुरुआत में ही ठंड के अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं, प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा भी दिखने लगा। IMD का अनुमान है कि दिसंबर में प्रदेश के कई जिलों में तापमान में और गिरावट आएगी।
Bihar Weather
बिहार के अलग-अलग जिलों में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। सुबह और शाम ठिठुरन महसूस हो रही है। इसके साथ ही 8 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सात दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क रहने वाला है। राज्य के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई।
Uttarakhand Weather
उत्तराखंड में 2 दिसंबर की शुरुआत कड़ाके के ठंड के साथ होगी। हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून और हल्द्वानी जैसे मैदानी क्षेत्रों में सुबह का तापमान 8°C से 11°C के बीच रह सकता है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों जैसे मसूरी, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और चमोली में न्यूनतम तापमान 2°C से 6°C तक होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में लुढ़का पारा, दक्षिण में तूफान ‘दितवाह’ का कहर; इन 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट