दिल्ली में चलेगी तेज हवाएं, राजस्थान में लू का कहर, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
Aaj Ka Mausam 02 May 2026: मई की शुरुआत होते ही देशभर में मौसम का मिज़ाज भी बदल गया है। कहीं आंधी तूफान के साथ तेज बारिश, तो कहीं ओले पड़ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पर ब्रेक लग गया है, जबकि राजस्थान, गुजरात और मध्य भारत में अभी भी सूरज आग उगल रहा है। वहीं दक्षिण भारत में प्री-मानसून की बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Aaj Ka Mausam 02 May 2026: Delhi Rain Alert

दिल्ली में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने के बाद मौसम सुहाना हो गया है लेकिन प्रचंड गर्मी का कहर अभी भी जारी है। एक बार फिर दिल्ली का मौसम बदलने वाला है और मंगलवार तक बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मंगलवार तक दिल्ली बादल छाना और गर्जन के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी पूर्वानुमान है।
Madhya Pradesh Weather Today
मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज हल्का बदला हुआ है और मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में ग्वालियर, रीवा, जबलपुर और पन्ना सहित कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पूर्वी जिलों जैसे सीधी और बालाघाट में हवाएं विशेष रूप से तेज चलने की आशंका है, जिनकी गति 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी भोपाल में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, दिन के दौरान तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस और रात में लगभग 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
Rajasthan Weather Today

उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति और तेज होने की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान में तापमान बढ़ने, कई तटीय क्षेत्रों में गर्म और उमस भरे मौसम और मध्य भारत में कुछ स्थानों पर गर्म रात की स्थिति की चेतावनी दी है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल से ही कुछ अलग-थलग हिस्सों में लू चलना जारी है। जिसके बाद 1 से 3 मई तक पश्चिमी राजस्थान में भी लू का लंबा दौर जारी रहेगा। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में तापमान 45-47 डिग्री तक पहुंच गया है और लू का कहर जारी है। पूर्वी राजस्थान में हल्के बादल छाए हुए है लेकिन राहत नहीं मिल रही है।
ALSO READ: Delhi में आज गिरेंगे ओले, UP-Bihar में आंधी-बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Join Channel