Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Aaj Ka Mausam 1 October: नवमी पर दिल्ली में बरसेंगे बादल, UP वाले भी छाता लेकर निकलें, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

08:51 AM Oct 01, 2025 IST | Neha Singh
Aaj Ka Mausam 1 October

Aaj Ka Mausam 1 October:  मानसून की विदाई के बाद से ही गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि, नवरात्रि के दौरान मौसम पूरी तरह बदल गया है। दिल्ली में भी अचानक मौसम ने करवट ले ली है। बीते मंगलवार हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से रहात दी है। वहीं आज की बात करें तो नवमी के दिन भी मौसम सुहाना रहने वाला है। यूपी बिहार में बारिश की संभावना है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Delhi NCR Weather

दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की वापसी के बावजूद पिछले हफ्ते उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। हालांकि अब मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Advertisement
Delhi NCR Weather

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में बारिश की कमी के चलते उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। हालांकि कानपुर और उन्नाव में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है, जबकि लखनऊ में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी के मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4-5 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं।

Bihar Weather

बिहार में भी गर्मी से लोग परेशान हैं और फिलहाल राहत के आसार कम हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2-3 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 3-5 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Himachal Pradesh Weather

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 6 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी अवधि में कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वर्षा की भी संभावना है।

Himachal Pradesh Weather

Uttarakhand Weather

इस साल उत्तराखंड में मॉनसून ने भारी तबाही मचाई है। बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने कई लोगों की जान ली और सैकड़ों को बेघर कर दिया। मौसम विभाग का कहना है कि 30 सितंबर को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 5 और 6 अक्टूबर को फिर से वर्षा के आसार हैं।

Maharashtra weather

महाराष्ट्र के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान हैं। बुधवार को भी राज्य के अनेक जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है। अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाना, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरोली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर, नागपुर, नांदेड, नंदुरबार, नासिक, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सांगली और सातारा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है और इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Maharashtra Weather

Madhya Pradesh Weather

मध्यप्रदेश के 10 जिलों, जिनमें भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर शामिल हैं, में मंगलवार को बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 अक्टूबर से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते दशहरे के दिन भी कई जिलों में बारिश हो सकती है। यह सिस्टम खास तौर पर दक्षिणी मध्यप्रदेश को प्रभावित करेगा। फिलहाल हल्की बारिश का अलर्ट जारी है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में बाढ़ पर तुरंत राहत पैकेज की जरूरत : आदित्य ठाकरे

Advertisement
Next Article