W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली में छाई जहरीली ठंड! 5 राज्यों में लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

09:43 AM Nov 12, 2025 IST | Bhawana Rawat
दिल्ली में छाई जहरीली ठंड  5 राज्यों में लुढ़का पारा  मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Advertisement

Aaj ka Mausam 12 Nov: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में ठंड दस्तक दे चुकी है। दिन-प्रतिदिन पारा नीचे गिरता जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि दिन में तापमान करीब 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने 5 राज्यों में भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते तापमान में गिरावट आ सकती है। आइये जानते हैं और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather Today

Aaj ka Mausam 12 Nov
Delhi Weather Today (Image- Social Media)

दिल्ली में आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह के समय न्यूनतम तापमान गिर सकता है और 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ठंड के साथ प्रदूषण का कहर भी जारी है, दिन ब दिन हवा की गुणवत्ता ख़राब होती जा रही है। इस समय दिल्ली का AQI 400 के पार जा चुका है, जो बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। प्रदूषण के चलते लोगो को मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।

Aaj ka Mausam 12 Nov: आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
दिल्ली27°C12°C
लखनऊ28°C13°C
कोलकाता28°C19°C
चेन्नई31°C27°C
पटना26°C16°C
मुंबई31°C24°C
रांची23°C12°C
मनाली4°C-12°C
नैनीताल21°C7°C

Uttar Pradesh Weather

Aaj ka Mausam 12 Nov
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम के समय 17 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा चलेगी, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है। ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय ज्यादा ठंड महसूस होगी।

Uttarakhand Weather

Aaj ka Mausam 12 Nov
Uttarakhand Weather (Image- Social Media)

उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आज बर्फीली हवा चल सकती है। न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। वहीं नैनीताल, रुद्र प्रयाग में ठंड में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 11 Nov: देश में बढ़ी ठंड, दिल्ली में छाई धुंध!….जानें अपने शहर का वेदर अपडेट

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×