Aaj ka Mausam 18 Nov: दिल्ली में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक! पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 18 Nov: देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिज़ाज बदल रहा है। मैदानों में ठिठुरन, तो पहाड़ों में बर्फ़बारी देखने को मिल रही है। जिस वजह से ठंड का कहर बढ़ने लगा है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चेन्नई और पास के कई जिलों में आज मंगलवार यानी 18 नवंबर को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में अब ठंड बढ़ गई है।
दिल्ली-एनसीआर में आज से शीतलहर का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। दिल्ली की जनता न सिर्फ ठंड की मार झेलेगी, बल्कि जहरीली हवा में सांस लेने को भी मजबूर है। हवा की गुणवत्ता लगातार गंभीर श्रेणी में बनी हुई है।
Aaj ka Mausam 18 Nov: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली एनसीआर जल्दी ही शीतलहर देखा जा सकता है. आपको बता दें कि लगातार दिल्ली एनसीआर में हवाएं लगातार चल रही है. यह लगभग 12 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है, जो लोगों को ठिठुरन का एहसास करवा रही हैं. फिलहाल 18 नवंबर से लेकर 23 नवंबर के बीच कोई बहुत बड़ा बदलाव दिल्ली एनसीआर के मौसम में होता हुआ नजर नहीं आ रहा है.
दिल्ली एनसीआर में हवाएं लगभग 12 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जो लोगो को ठिठुरन का एहसास करवा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
| शहर | तापमान (अधिकतम/न्यूनतम °C) | AQI |
|---|---|---|
| गुड़गांव | 26/12 | 283 |
| दिल्ली | 25/9 | 268 |
| ग्रेटर नोएडा | 26/12 | 350 |
| नोएडा | 26/13 | 281 |
| गाजियाबाद | 25/12 | 328 |
Uttar Pradesh Weather
उत्तर प्रदेश में आज शीतलहर की संभावना है। प्रयागराज, लखनऊ, इटावा, कानपुर और बाराबंकी में सुबह के समय तेज हवा चलने की संभावना है। लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के मुताबिक, आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में सुबह हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। हालांकि दिन में मौसम सामान्य हो जाएगा।
Bihar Weather

बिहार में पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क होने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सुबह के समय शीतलहर का अटैक देखने को मिल सकता है। शहर में अधिकतम तापमान 26-30°C और न्यूनतम तापमान 10-16°C के बीच बने रहने का पूर्वानुमान है।
Uttarakhand Weather

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में ठंडी हवाओं के साथ भारी बर्फ़बारी की संभावना जताई जा रही है। आज यानी 18 नवंबर से तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है।

Join Channel