W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Aaj Ka Mausam 21 August: बिहार के 12 और UP के 11 जिलों में बिजली-बारिश का अलर्ट, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

09:33 AM Aug 21, 2025 IST | Neha Singh
aaj ka mausam 21 august  बिहार के 12 और up के 11 जिलों में बिजली बारिश का अलर्ट  जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम
Aaj Ka Mausam 21 August

Aaj Ka Mausam 21 August: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। कई जगहों पर बाढ़ का खतरा भी गहरा गया है। यूपी के 15 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इस बीच मौसम विभाग ने 21 अगस्त के लिए एक बार फिर कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं अलग-अलग राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Today Weather

राजधानी दिल्ली में 21 अगस्त से 25 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ सकता है। आज यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है। हाल ही में यमुना बाजार में पानी भर गया था, जिस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था।

Aaj Ka Mausam 21 August
Aaj Ka Mausam 21 August

UP Today Weather

यूपी में आज 11 जिलों – चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, बलिया, गाजीपुर आदि में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही राज्य के 15 जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इनमें कानपुर, बहराइच, बाराबंकी, फतेहपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, गोंडा, हरदोई, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर और उन्नाव शामिल हैं। बाढ़ से लगभग 2.75 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

Bihar Today Weather

बिहार में 12 जिलों – पटना, गया, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बक्सर और भोजपुर में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी है। बागमती और कोसी नदियों का जलस्तर कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर है। बेगूसराय, कटिहार और खगड़िया जिलों से बाढ़ की खबरें सामने आ रही हैं।

Aaj Ka Mausam 21 August
Aaj Ka Mausam 21 August

Uttarakhand Today Weather

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Jharkhand-MP Today Weather

झारखंड में साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, हजारीबाग और सिमडेगा जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Aaj Ka Mausam 21 August
Aaj Ka Mausam 21 August 2

मध्य प्रदेश के अशोकनगर, शिवपुरी, अगर मालवा, डिंडोरी, शहडोल, उमरिया, शिवपुर कला और अनूपपुर जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है। बारिश से लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें- CM Rekha Gupta Reaction: संकल्प पर यह कायराना प्रयास…हमले के बाद CM रेखा का पहला बयान

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×