W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Aaj ka Mausam 22 Nov: जहरीली हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 500 पार, बारिश से बदलेगा मिजाज, जानें आज का मौसम

09:58 AM Nov 22, 2025 IST | Himanshu Negi
aaj ka mausam 22 nov  जहरीली हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल  aqi 500 पार  बारिश से बदलेगा मिजाज  जानें आज का मौसम
Aaj ka Mausam 22 Nov

Aaj ka Mausam 22 Nov: पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 22 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में में दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे दो दिनों तक अंडमान-निकोबार में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर-मध्य भारत में ठंड का कहर बढ़ेगा। हरियाणा, राजस्थान और बिहार में ठंडक और बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

Advertisement

वहीं दिल्ली में भी मौसम ने अपना मिजाज़ बदलना शुरू कर दिया है। यहां ठंड के साथ प्रदूषण की दोहरी मार जनता झेल रही है। कई इलाकों में AQI 400 पार पहुंच चुका है। इस दमघोंटू हवा में सांस लेना बहुत मुश्किल है। आइए जानते हैं, देशभर के और शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम।

Advertisement

Aaj ka Mausam 22 Nov: Delhi Weather

Aaj ka Mausam 22 Nov
Aaj ka Mausam 22 Nov

वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के आंकड़ों के अनुसार, सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में रही और औसत AQI 359 दर्ज किया गया। औसत 364 AQI से थोड़ा सुधार दर्ज होने के बावजूद, सुबह-सुबह शहर के कुछ हिस्सों में ज़हरीली धुंध की परत छाई रही। मौसम की स्थिति ने इस संकट को और बढ़ा दिया है।

Advertisement

दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों में सुबह कोहरा छाया रहने की संभावना है, जबकि दिन का तापमान ठंडा रहने की संभावना है, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार तड़के राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्से घने कोहरे की चपेट में रहे, जिससे दिन भर ज़्यादा राहत नहीं मिली।

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हालांकि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है, साथ ही कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 23 नवंबर से 25 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की संभावाना है। बता दें कि पहाड़ों में अभी बारिश ना होने की वजह से सूखी ठंड और पाला पड़ रहा है जिससे ठिठुरन ज्यादा बढ़ गई है।

ALSO READ: Aaj ka Mausam 21 Nov: कड़ाके की ठंड में दिल्ली बनी ज़हरीली, कई इलाकों में AQI 400 पार; इन शहरों में भारी बारिश का अलर्ट

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×