W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Aaj Ka Mausam 24 Sep: हिमाचल, उत्तराखंड और कोलकाता में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली में तपाएगी गर्मी, जानें ताजा मौसम का अपडेट

08:43 AM Sep 24, 2025 IST | Himanshu Negi
aaj ka mausam 24 sep  हिमाचल  उत्तराखंड और कोलकाता में होगी झमाझम बारिश  दिल्ली में तपाएगी गर्मी  जानें ताजा मौसम का अपडेट
Aaj Ka Mausam 24 Sep
Advertisement

Aaj Ka Mausam 24 Sep: नवरात्रि शुरु होने के साथ मौसम में भी बदलाव हो रहा है। माना जाता है कि शारदीय नवरात्रि में मौसम बदलता है और लोग इस नए हल्के ठंड के वातावरण को अपनाते हैं। बता दें कि दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम की रफ्तार थम गई है लेकिन पहाड़ों में अभी भी हल्की बारिश हो रही है। वहीं हिमाचल में मौसम का मिजाज बदल सकता है और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईए विस्तार से जानते हैं आज देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है।

Delhi NCR Weather: दशहरे तक मौसम साफ

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे है। तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जिससे उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दशहरे तक मौसम साफ रह सकता है। इस बीच, यमुना नदी का जलस्तर भी तेजी से घट रहा है और लोग धीरे-धीरे वापस अपने घरों को लौटने लगे हैं।

Uttar Pradesh Weather: हल्की बारिश होने की संभावना

उत्तर प्रदेश में भी लोगों को गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार तीन दिनों बाद हल्की बारिश होने की संभावना है। 25 सितंबर से 28 सितंबर तक हल्की बारिश के अनुमान है लेकिन तापमान में गिरावट ना होने के कारण गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहेगी, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है।

Himachal Pradesh Weather: 29 सितंबर तक मौसम शुष्क

हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून का कहर देखने को मिला है। जिससे वहां के लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। हिमाचल में आज कई जगह बारिश की संभावना है और 25 सितंबर से 29 सितंबर तक मौसम शुष्क रह सकता है।

Uttarakhand Weather: 30 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 24 Sep
Aaj Ka Mausam 24 Sep

उत्तराखंड में कुछ दिनों तक बारिश का दौर खत्म होने के बाद गर्मी ने लोगों को परेशान किया था लेकिन अब बंगाल की खाड़ी में गतिविधि और हलचल के बाद उत्तराखंड में 30 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है साथ ही प्रशासन को अलर्ट पर रहने के निर्देश भी दिए गए है।

Kolkata Weather: कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Kolkata Weather
Kolkata Weather

कोलकाता में भारी बारिश, जलभराव का दौर जारी है, भारी बारिश के कारण 10 लोगों की मौत हो गई है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के कारण स्कूल बंद कर दिए गए है और यातायात भी ठप हो गया है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 23 Sep: दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बारिश की छुट्टी, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×