Aaj Ka Mausam 26 Oct: दिल्ली में और जहरीली हुई हवा! कई इलाकों में 400 के पार पहुंचा AQI, जानें कैसा रहेगा देश में आज का वेदर?
Aaj Ka Mausam 26 Oct: मौसम विभाग के आज यानी 26 अक्टूबर के ताजा अपडेट के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में दो अलग-अलग निम्न दबाव क्षेत्र बन रहे हैं। इन दोनों के मंगलवार, 28 अक्टूबर तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई गई है। अनुमान है कि यह चक्रवात उसी शाम आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास, मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच तट से टकरा सकता है।इस कारण आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।
Aaj Ka Mausam 26 Oct: Delhi-Ncr Weather Today
Delhi AQI Level
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज, 26 अक्टूबर को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन शाम होते-होते तापमान में गिरावट महसूस की जाएगी। वहीं, 27 और 28 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे छठ पूजा के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।इस बीच, जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, दिल्ली-एनसीआर की हवा और ज्यादा प्रदूषित होती जा रही है। कई इलाकों में एक्यूआई स्तर 400 से ऊपर पहुंच गया है। रविवार सुबह आनंद विहार में एक्यूआई 430 और वजीरपुर में 406 दर्ज किया गया।
Delhi Air Pollution
बढ़ते प्रदूषण का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। एक सर्वे के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में हर चार में से तीन परिवार प्रदूषित हवा के कारण गले में खराश, खांसी, आंखों में जलन, सिरदर्द और नींद में परेशानी जैसी दिक्कतें झेल रहे हैं। यह जानकारी ‘लोकल सर्किल्स’ द्वारा किए गए एक ऑनलाइन सर्वे में सामने आई है।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में इस साल सामान्य से पहले बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। मनाली और लाहौल-स्पीति में हुई ताजा बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई है। पर्यटकों के लिए यह मौसम आकर्षक रहेगा, लेकिन स्थानीय लोगों को ठंड और आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
Uttar Pradesh Weather
मौसम विभाग के मुताबिक, 26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और रात का 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हवा की गति लगभग 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जिसकी दिशा उत्तर-पश्चिमी होगी।
Bihar Weather
बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। आज किसी भी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, 29 से 31 अक्टूबर के बीच बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात के असर से राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।सुबह के समय कोहरा या धुंध छाने की संभावना है। दिन का तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और रात का 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Jharkhand weather
झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि रांची, बोकारो, जमशेदपुर और पलामू सहित कई जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना है।यह बारिश छठ पर्व की तैयारियों को प्रभावित कर सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Uttarakhand weather
उत्तराखंड में अब ठंड का असर महसूस होने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं।25 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन 27 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) राज्य को प्रभावित कर सकता है।ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं और तापमान में और गिरावट आएगी।
Maharashtra Weather
महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है।विशेष रूप से मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में यह बारिश तापमान में गिरावट ला सकती है।मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 25 Oct: हल्की धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, जानें पहाड़ों में कैसा रहेगा आज का मौसम