स्मॉग और ठंड ने दिल्ली को जकड़ा! उत्तर भारत कांपा, दक्षिण में बारिश के आसार; जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 27 Nov: दिल्ली समेत पूरे भारत में ठंड बढ़ने लगी है। यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान लुढ़कता जा रहा है। आज भी ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। बुधवार को श्रीनगर में भी सीजन की सबसे सर्द रात थी। यहां पारा माइन 3.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आइए जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Aaj ka Mausam 27 Nov: Delhi Weather
आज 27 नवंबर (गुरुवार) को दिल्ली में ठंड का असर रहेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 23–25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आज हल्के से माध्यम कोहरे की चेतावनी भी जारी की है।
दिल्ली-एनसीआर में एक तरफ सर्दी बढ़ रही है, दूसरी तरफ प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर बना हुआ है। बुधवार को वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखने को मिला था, लेकिन गुरुवार तड़के फिर से हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। कई इलाकों में AQI 400 के पार पंहुचा हुआ है। सुबह 6 बजे वजीरपुर में AQI 404, जबकि बवाना में 401 दर्ज किया गया।
Uttar Pradesh Weather
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में ठंडी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में तापमान में गिरावट होने की संभावना जतायी है।प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल कई जिलों में 7.5℃ के आसपास न्यूनतम तापमान पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह के समय कुछ जगहों पर कोहरा छा सकता है।
Jammu Kashmir Weather
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। तापमान माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा गिर सकता है। जिससे गलन महसूस कराने वाली ठंड पड़ेगी, साथ ही मौसम शुष्क और सर्द रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान माइनस 3.9 डिग्री से नीचे जा सकता है।
Bihar Weather
बिहार में पछुआ हवा के कारण ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। हर दिन तापमान 2‑3 °C तक घट रहा है, बुधवार को 6 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 °C से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दिन में गर्माहट के साथ सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी। नमी के कारण कई जिलों में कोहरे की स्थिति बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ी ठंड, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल