दिल्ली में छाएंगे बादल, महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम
Aaj Ka Mausam 29 Sep: मॉनसून की विदाई के बाद से गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि नवरात्रि में मौसम पूरी तरह बदल गया है। दिल्ली में तेज धूप हो रही है, वहीं मुंबई में बादल बरस रहे हैं। आज के मौसम की बात करें तो आज राजधानी दिल्ली में गर्मी और उमस बनी रहेगी। इसके अलावा कुछ राज्यों में बारिश होने के भी आसार हैं। चलिए जानते हैं आज पूरे देश में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।
Delhi NCR Weather
दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन गर्मी बनी रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है और अगले दो से तीन दिनों तक भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है।

Uttar Pradesh Weather
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 7 दिनों तक यूपी में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की संभावना नहीं है। 29 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश जिलों जैसे वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, कानपुर आदि में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप देखने को मिलेगी। इसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
Bihar Weather
बिहार के 18 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि अन्य जिलों का मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिम चंपारण, सीवान, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और पूर्णिया, किशनगंज जैसे जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, सीतामढ़ी, पटना, गया और मुजफ्फरपुर जैसे क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी और उमस से लोग परेशान रहेंगे।

Himachal Pradesh Weather
हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम साफ रहने के कारण अधिकतम तापमान में इजाफा हो रहा है, और न्यूनतम तापमान में भी 1-2 डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 अक्टूबर तक राज्य में तेज धूप और साफ मौसम बना रहेगा।
Uttarakhand Weather
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों जैसे उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून में आसमान साफ रहने या आंशिक बादल छाने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Maharashtra Weather
महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ चुके हैं। मौसम विभाग ने आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई, पालघर सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके चलते स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। सरकार ने कहा है कि स्कूलों को खोलने का निर्णय मौसम की स्थिति देखकर लिया जाएगा।

Rajasthan Weather
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। भरतपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, कोटा, बांसवाड़ा, डूंगरपुर जैसे जिलों में भारी बारिश की संभावना है। अगले दिन भी अजमेर, टोंक, झालावाड़, सिरोही, पाली आदि जिलों में अलर्ट जारी रहेगा। लगातार बारिश की स्थिति बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- New BJP Office Delhi: PM मोदी करेंगे नए कार्यालय का उद्घाटन, दिग्गज नेता और कार्यकर्ता होंगे मौजूद