W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, मैदानी इलाकों में प्रचंड ठंड का अलर्ट, जानें आज का वेदर अपडेट

10:01 AM Nov 07, 2025 IST | Himanshu Negi
पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर  मैदानी इलाकों में प्रचंड ठंड का अलर्ट  जानें आज का वेदर अपडेट
Aaj ka Mausam 7 Nov

Aaj ka Mausam 7 Nov: देशभर के कई राज्यों में ठंड की एंट्री हो चुकी है। खासकर उत्तर भारत में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। दिल्ली में प्रदूषण से लोगों का हाल बेहाल है। AQI सुबह 8 बजे तक 321 दर्ज किया गया है। वहीं देश के अन्य राज्यों की तो तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 11 नवंबर तक तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है।

Advertisement

Aaj ka Mausam 7 Nov: Delhi Weather Today

Aaj ka Mausam 7 Nov
Aaj ka Mausam 7 Nov (source: social media)

दिल्ली में ठंड बढ़ गई है साथ ही कई इलाकों में आज सुबह धुंध की मोटी चादर छाई रही। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, 6 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता आज सुबह 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई, क्योंकि दिल्ली का AQI सुबह 8 बजे तक 312 रहा।

Advertisement

Tamil Nadu Weather Today: भारी बारिश का अनुमान

Tamil Nadu Weather Today
Tamil Nadu Weather Today (source: social media)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, प्रचलित वायुमंडलीय परिसंचरण के कारण तमिलनाडु में 11 नवंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि शुक्रवार 7 नवंबर को बारिश का क्षेत्र दक्षिण की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे रामनाथपुरम, शिवगंगा, विरुधुनगर, मदुरै, थेनी और डिंडीगुल जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के मछुआरों और निवासियों को निचले इलाकों में संभावित बाढ़ के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चेन्नई में, आसमान आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है, और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Advertisement

Rajasthan Weather Today: मौसम शुष्क रहेगा

राजस्थान में मौसम भी मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम शुष्क रहने के साथ ही हल्की बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने आज राज्य में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है। साथ ही मौसम शुष्क रहने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Uttarakhand Weather Today: कड़ाके की ठंड

Uttarakhand Weather Today
Uttarakhand Weather Today (source: social media)

उत्तराखंड में शीतलहर और बर्फबारी के बाद ठंड का कहर जारी है। ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 12 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

ALSO READ: दिल्ली में प्रदूषण तो बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम, इन 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×