Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Aaj Ka Panchang 23 September 2025: शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन आज, जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त

06:28 AM Sep 23, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

Aaj Ka Panchang: आज यानी 23 सितंबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri Day 2) की द्वितीया तिथि पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना करने का विधान है।

सूर्योदय का समय 23 सितंबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 10 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 23 सितंबर 2025 : शाम में 6 बजकर 16 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 23 सितंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 35 मिनट से सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 14 मिनट से 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल रात में 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 23 सितंबर 2025 :

दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 10 बजकर 42 मिनट से 12 मिनट से 13 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 35 मिनट से 9 बजकर 24 मिनट तक।

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में रहेंगे…

हस्त नक्षत्र- दोपहर 01 बजकर 40 मिनट तक

आज का उपाय 23 सितंबर 2025

23 सितंबर 2025 को अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन भी है। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी को तपस्या, संयम और ज्ञान की देवी माना जाता है। इस दिन आप कुछ विशेष उपाय करके मां की कृपा पा सकते हैं। सबसे पहले, सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और सफेद या हल्के गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें। इसके बाद, मां ब्रह्मचारिणी की मूर्ति या तस्वीर के सामने बैठकर ध्यान करें और उनके मंत्र 'दधाना कर पद्माभ्यामक्षमाला कमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥' का 108 बार जाप करें। इससे मन शांत होगा और आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

Advertisement
Advertisement
Next Article