For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Aaj Ka Panchang 27 july 2025: किन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, किन्हें रहना चाहिए सावधान?, जानें!

07:00 AM Jul 27, 2025 IST | Shera Rajput
aaj ka panchang 27 july 2025  किन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ  किन्हें रहना चाहिए सावधान   जानें

Aaj Ka Panchang 27 july : नमस्कार! आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 27 जुलाई 2025 का पंचांग, जिसमें हम आपको बताएंगे। कि 27 जुलाई 2025 को सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन हरियाली तीज का व्रत श्रद्धापूर्वक रखा जाएगा। तृतीया तिथि पर मघा नक्षत्र और वरीघा योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो इसे और अधिक पावन और शुभ बनाता है।

अगर हम शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:57 से 12:50 बजे तक रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए सर्वोत्तम समय माना जाता है। वहीं, राहुकाल शाम 5:25 बजे से 7:06 बजे तक रहेगा।

चंद्रमा आज के दिन सिंह राशि में गोचर करेंगे, जो आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देगा। हरियाली तीज के अवसर पर महिलाएं व्रत, पूजा और श्रृंगार करके माता पार्वती से अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी।

बता दे कि 27 जुलाई 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। महिलाएं इस पावन अवसर पर हरे रंग की चूड़ियाँ और वस्त्र पहनकर माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। हरियाली तीज की पूजा में मां पार्वती को 16 श्रृंगार की सामग्री जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, महावर आदि अर्पित करना विशेष फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से देवी पार्वती प्रसन्न होती हैं और वैवाहिक जीवन में सुख, सौभाग्य व शांति का आशीर्वाद देती हैं।

आइए जानते हैं Aaj Ka Panchang...

आइए जानते हैं कि यह दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किन्हें सावधान रहना चाहिए।

- किन राशियों को मिलेगा लाभ?

कुंभ राशि का राशिफल (22 जनवरी- 19 फरवरी)

पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और आपसी बॉन्डिंग मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं, जिससे मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

लकी नंबरः 8, लकी कलरः येलो

11 2

मीन राशि का राशिफल (20 फरवरी- 20 मार्च)

कार्यस्थल पर संतुष्टि मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुखद वातावरण रहेगा।

लकी नंबरः 18, लकी कलरः बेज

12 2

 

- किन राशियों को रहना होगा सावधान?

मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल)

कुछ अप्रत्याशित घटनाएँ कार्यों की गति को प्रभावित कर सकती हैं। मानसिक तनाव बना रहेगा, इसलिए धैर्य और संयम से कार्य करना लाभकारी रहेगा।

लकी नंबरः 6, लकी कलरः ब्राउन

01 3

कन्या राशि का राशिफल (24 अगस्त- 23 सितंबर)

व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। किसी भी आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें, क्योंकि नुकसान की संभावना बनी हुई है।

लकी नंबरः 2, लकी कलरः सैफ्रॉन

06 2

तो इस प्रकार था Aaj ka Rashifal ऐसे ही और राशिफल (Horoscope) जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ और आगे पढ़े: Shivratri 2025 Rashi Fal: आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगा यह पावन पर्व?

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×