Aaj Ka Panchang 30 September 2025: शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन आज, जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त
आज का पंचांग हिंदी में: आज 30 सितंबर 2025 को शाम 6 बजकर 6 मिनट तक आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहगी, जिसके बाद अगले दिन तक नवमी तिथि रहने वाली है। ऐसे में आज ही शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप देवी मां महागौरी की पूजा की जाएगी। साथ ही कन्या पूजन करना शुभ रहता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन करने से साधकों को मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही व्रत का पूर्ण फल मिलता है। हिन्दू कैलेंडर और पंचांग से जाने आज का शुभ मुहूर्त, अशुभ समय
सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त और चंद्रास्त
सूर्योदय: प्रात: काल 06:31 पर
चंद्रोदय: दोपहर 01:45 पर
सूर्यास्त: शाम 06:28 पर
चंद्रास्त: प्रात: काल 12:27 पर (1 अक्टूबर 2025)
आज का शुभ मुहूर्त 30 सितंबर 2025
ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 37 मिनट से सुबह 5 बजकर 25 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 10 मिनट से 2 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल रात में 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 32 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 30 सितंबर 2025
दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 10 बजकर 41 मिनट से 12 मिनट से 11 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 36 मिनट से 9 बजकर 24 मिनट तक।