Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Aaj Ka Rashifal 13 October 2025: क्या कहती है आज आपकी राशि? जानिए !

06:30 AM Oct 13, 2025 IST | Shera Rajput
Aaj Ka Rashifal 13 October 2025

Aaj Ka Rashifal 13 October: नमस्कार ! आपका स्वागत है पंजाब केसरी पर, जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें। साथ ही जानें आज के लकी नंबर और लकी कलर जो आपके दिन को दिशा देंगे और सही निर्णय लेने में आपकी सहायता करेंगे।

तो आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार, 13 October आपके लिए कैसा रहेगा : –

आइए जानते हैं Aaj Ka Rashifal 13 October

1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल)

करियर में बदलाव के बारे में विचार कर सकते हैं। करीबी इंसान से मन की बातें करने पर सुकून मिलेगा। शाम को पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।

लकी नंबर: 9, लकी कलर: सैफ्रॉन

Advertisement

2. वृषभ राशि का राशिफल (21 अप्रैल- 20 मई)

जोड़ों का दर्द दोबारा परेशान कर सकता है। पूर्व निवेश में उम्मीद से कम रिटर्न मिल सकता है। प्रोफेशनल फ्रंट पर कभी भी नई शुरुआत करने से न घबराएं।

लकी नंबर: 1, लकी कलर: लाइट रेड

3. मिथुन राशि का राशिफल (21 मई- 21 जून)

वर्कप्लेस पर आप दूसरों के लिए मिसाल पेश करेंगे। भाई-बहन के साथ अपनी पर्सनल बातें साझा करेंगे। पेट संबंधी कुछ समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

लकी नंबर: 6, लकी कलर: बेज

4. कर्क राशि का राशिफल (22 जून- 22 जुलाई)

हेल्थ फ्रंट पर आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर कोई भी फैसले भविष्य को ध्यान में रखकर ही लें। कड़ी मेहनत के कारण सीनियर्स से तारीफ मिल सकती है।

लकी नंबर: 5, लकी कलर: पर्पल

5. सिंह राशि का राशिफल (23 जुलाई- 23 अगस्त)

डेस्क जॉब करने वाले लोग बीच में ब्रेक लेकर स्ट्रेचिंग करें। पैसा सोच-समझकर किसी सही स्कीम में ही निवेश करें। अच्छी लीडरशिप के कारण वर्कप्लेस पर रेपुटेशन बढ़ेगी।

लकी नंबर: 11, लकी कलर: क्रीम

6. कन्या राशि का राशिफल (24 अगस्त- 23 सितंबर)

Aaj Ka Rashifal 13 October को ये बताता है कि आज आपके आज स्टैमिना रोजाना से थोड़ा कम महसूस होगा। लोन की किश्तों का भुगतान करने में लापरवाही न बरतें। सप्लाई में देरी के कारण बिजनेस पर असर पड़ सकता है। घर के नियमों का सभी मेंबर्स को पालन करना होगा।

लकी नंबर: 4, लकी कलर: ग्रीन

7. तुला राशि का राशिफल (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

प्रोफेशनल फ्रंट पर आपकी स्किल की परीक्षा होगी। परिवार की ज़िम्मेदारियों के साथ खुद को भी वक्त दें। डाइट में अधिक प्रोटीन वाले पदार्थों को शामिल करें।

लकी नंबर: 3, लकी कलर: येलो

8. वृश्चिक राशि का राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

नींद पूरी होने से दिनभर एनर्जेटिक फील करेंगे। गोल्ड में निवेश के लिए समय अच्छा है। ऑफिस में सहकर्मी प्रोजेक्ट पूरे करने में मदद करेंगे।

लकी नंबर: 2, लकी कलर: ब्राउन

9. धनु राशि का राशिफल  (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

कहीं भी निवेश करने से पहले प्रॉफिट और लॉस एनलाइज कर लें। एक्सपर्ट स्किल्स के कारण इंडस्ट्री में पकड़ मजबूत करेंगे। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते हैं।

लकी नंबर: 18, लकी कलर: रेड

10. मकर राशि का राशिफल (22 दिसंबर-21 जनवरी)

मेडिटेशन करने से एकाग्रता शक्ति बेहतर होगी। अपनी इनकम को सही तरह से मैनेज करना जरूरी है। ऑफिस में होने वाली गलतफहमी बातचीत से ही दूर होगी।

लकी नंबर: 17, लकी कलर: गोल्डन

11. कुंभ राशि का राशिफल (22 जनवरी- 19 फरवरी)

पर्सनल ग्रोथ के साथ करियर में भी ग्रोथ होगी। परिवार के साथ सुखद और हास्य-मनोरंजन में समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर चर्चा होगी। अच्छी फिटनेस पाने के लिए जिम जॉइन करें। बकाया बिलों का भुगतान समय पर करें।

लकी नंबर: 22, लकी कलर: बेबी पिंक

12. मीन राशि का राशिफल (20 फरवरी- 20 मार्च)

स्वास्थ्य समस्या के कारण डेली रूटीन बिगड़ सकता है। अनुभवी लोगों से ही अपना रिटर्न फाइल कराएं। ऑफिस में धैर्य रखने से चीजें ठीक हो जाएंगी। किसी का दोबारा भरोसा जीतना मुश्किल होगा।

लकी नंबर: 8, लकी कलर: ऑरेंज

तो इस प्रकार था Aaj Ka Rashifal ऐसे ही और राशिफल (Horoscope) जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ और आगे पढ़े: Aaj Ka Rashifal : जानिए !आज क्या कहते हैं आपके सितारे?…

Advertisement
Next Article